फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Tiranga Shaurya Yatra in Purdilnagar

Hathras: पुरदिलनगर में निकली तिरंगा शौर्य यात्रा, विधायक बोले- आतंकियों को मिट्टी में मिलाना है ऑपरेशन सिंदूर

Fri, 23 May 2025 05:43 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 23 May 2025 05:43 PM IST
सार

यात्रा में विधायक वीरेंद्र सिंह राणा ने कहा कि माताओं-बहनों के माथे से सिंदूर मिटाने का दुस्साहस करने वाले आतंकियों को मिट्टी में मिलाने का संकल्प ही 'ऑपरेशन सिंदूर' का मूल उद्देश्य था।

विज्ञापन
Tiranga Shaurya Yatra in Purdilnagar
पुरदिलनगर में निकली तिरंगा शौर्य यात्रा - फोटो : संवाद

विस्तार

हाथरस के कस्बा पुरदिलनगर में आतंक के विरुद्ध भारत की दृढ़ इच्छाशक्ति के प्रतीक आपरेशन सिंदूर की सफलता पर तिरंगा शौर्य यात्रा निकाली गई। इसमें भारतीय सेना की जय-जयकार हुई। साथ ही पाकिस्तान को चेतावनी भी दी।

विज्ञापन


तिरंगा शौर्य यात्रा में विधायक वीरेंद्र सिंह राणा को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। यात्रा में शामिल होते हुए विधायक वीरेंद्र सिंह राणा ने कहा कि माताओं-बहनों के माथे से सिंदूर मिटाने का दुस्साहस करने वाले आतंकियों को मिट्टी में मिलाने का संकल्प ही 'ऑपरेशन सिंदूर' का मूल उद्देश्य था। यह ऑपरेशन नए भारत की अदम्य शक्ति, अटूट संकल्प और मातृशक्ति की रक्षा के प्रति समस्त भारतवासियों के सामूहिक संकल्प का भी प्रतीक है।
विज्ञापन


तिरंगा शौर्य यात्रा में भारतीय सेना के अदम्य साहस, शौर्य और पराक्रम को नमन किया तथा गलती पर पाक को बार-बार मारने की चेतावनी दी। सुरेश चन्द्र आर्य, सचिन दीक्षित मण्डल अध्यक्ष, संतोष पाथोर, बंटी आर्य, शैलेश काकाणी, हरीश गोयल, प्रवेश परमार, संजय द्विवेदी ने भी यात्रा को संबोधित किया। यात्रा बाजार व नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रा में सचिन माहेश्वरी, खुशवंत पचौरी, डॉ सुनहरी लाल कुशवाहा, नरेन्द्र आर्य, सभासद गौरी शंकर बघेल, ऋषिकांत, मुहम्मद राजा, पंकज दिवाकर, नरेश कुमार, मुनीर अहमद, तहसीन खान, कृष्ण कुमार शर्मा, मोहन सिंह कुशवाहा, मनोज कुशवाहा, शशिकांत शर्मा, रोविन पाथोर, अभिनव जाखेटिया, सुरेश चौहान, गोलू शर्मा, विष्णु कुमार, हरप्रसाद बघेल, रवि कुशवाहा, मोनू शर्मा, जितेंद्र सिंह, नरेंद्र कुमार, टीकम सिंह, मुन्नालाल कुशवाह आदि हाथों में तिरंगा लेकर मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed