फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Tips to improve the quality of education will without budget

बिना बजट शिक्षा का स्तर सुधारने के देंगे टिप्स

Sun, 17 Jan 2016 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 17 Jan 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन

हाथरस। माध्यमिक शिक्षा विभाग के शिक्षक एवं प्रधानाचार्यों को अब बिना बजट के शिक्षा के स्तर में सुधार के तरीके समझाए जाएंगे। इसके लिए शिक्षकों का प्रशिक्षण 19 जनवरी से पीबीएएस इंटर कॉलेज में होगा। प्रशिक्षण सुबह नौ से 12 बजे तक एवं दोपहर एक से शाम चार बजे तक दो शिफ्टों में दिया जाएगा।

प्रशिक्षण के लिए राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान की ओर से अरविंदो सोसायटी के विशेषज्ञों का चयन किया गया है। शासन के आदेश मिलने के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक जेके मलिक ने सभी राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देश जारी किए हैं कि विद्यालयों के शत-प्रतिशत शिक्षकों को इस प्रशिक्षण में शामिल होने की व्यवस्था सुनिश्चित करें, जिससे माध्यमिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों में गिरते शिक्षा के स्तर में सुधार किया जा सके। अरविंदो सोसायटी के विशेषज्ञ सभी शिक्षक एवं प्रधानाचार्यों को यह समझाने का प्रयास करेंगे कि शिक्षा के स्तर में सुधार के लिए बजट की आवश्यकता नहीं, बल्कि शिक्षक और प्रधानाचार्य सिर्फ सही मानसिकता से शिक्षण कार्य करें तो शिक्षा के स्तर में सुधार होने से कोई नहीं रोक सकेगा। 

इन शिक्षकों को क्लास रूम की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए पैसे के स्थान पर अन्य विकल्प तैयार रखने की भी जानकारी दी जाएगी।

-----

-शासन से शिक्षकों के प्रशिक्षण के निर्देश प्राप्त हो गए हैं। सभी प्रधानाचार्यों को प्रशिक्षण में शिक्षकों को शामिल कराने के निर्देश जारी किए गए हैं।

-जेके मलिक, डीआईओएस

-----

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed