फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Tin shed wall collapsed in rain

Hathras News: बारिश में टिनशेड-दीवार गिरी, बचा परिवार, कुरसंडा में छत गिरी, बालिका घायल

Tue, 13 Aug 2024 11:02 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 13 Aug 2024 11:02 PM IST
सार

गांव कुरसंडा में छत गिरने से 12 वर्षीय नेहा घायल हो गई। परिजन बालिका को निजी चिकित्सालय में इलाज के लिए ले गए।

विज्ञापन
Tin shed wall collapsed in rain
गांव कुरसंडा में गिरी दीवार व टिनशेड - फोटो : संवाद

विस्तार

सादाबाद क्षेत्र के गांव थलूगढ़ी में 12 अगस्त रात को हुई बारिश से बेनामी दिवाकर के प्लॉट में खड़ी दीवार टिनशेड सहित ध्वस्त हो गई। हादसे में परिवार के लोग बाल-बाल बच गए। 

विज्ञापन


बेनामी के पास भूमि नहीं है। वह मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करते हैं। उन्होंने प्लॉट पर दीवार बनवाकर उसके ऊपर सीमेंट का टिनशेड डाल रखा था। उसमें ही उनका परिवार रह रहा था। पिछले कई दिनों से हो रही बारिश में सीलन आने के कारण सोमवार की रात को दीवार धराशाई हो गई। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए फॉर्म भरने का प्रयास किया था। प्रधान के आवास बनवाने के आश्वासन पर उन्होंने कहीं फॉर्म नहीं भरा। अब वह खुले आसमान के रहने को मजबूर हैं। 
विज्ञापन


इधर, 11 अगस्त को गांव कुरसंडा में छत गिरने से 12 वर्षीय नेहा घायल हो गई। गांव कुरसंडा निवासी नरेश प्रजापति बारिश के कारण दूसरी मंजिल पर बने कमरे की छत पर उगी घास को उखाड़कर फेंकने गए थे। अचानक छत का पत्थर निकलकर किशोरी के ऊपर गिर गया, जिससे वह घायल हो गई। परिजन बालिका को निजी चिकित्सालय में इलाज के लिए ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed