{"_id":"6952e372d9e9a9fdd40216df","slug":"timings-of-many-passenger-express-trains-changed-hathras-news-c-56-1-hts1003-142502-2025-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: कई पैसेंजर-एक्सप्रेस ट्रेनों का समय बदला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: कई पैसेंजर-एक्सप्रेस ट्रेनों का समय बदला
Tue, 30 Dec 2025 01:54 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Tue, 30 Dec 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
नए साल की शुरुआत के साथ ही हाथरस में रुकने वाली कई पेसेंजर और एक्सप्रेस ट्रेनों के समय में बदलाव किया जा रहा है। रेलवे प्रशासन की ओर से एक जनवरी से नया समय लागू करने का निर्णय लिया गया है, जिससे यात्रियों को यात्रा से पहले ट्रेन के संशोधित समय की जानकारी रखना जरूरी हो गया है। समय परिवर्तन का असर मथुरा-कासगंज रेल मार्ग के साथ-साथ हाथरस होकर गुजरने वाली कई प्रमुख ट्रेनों पर पड़ेगा।
मथुरा-कासगंज मार्ग पर चलने वाली पांच जोड़ी पेसेंजर ट्रेनों के समय में आंशिक परिवर्तन किया गया है। इनमें कुछ ट्रेनों के आगमन का समय आगे-पीछे किया गया है, तो कुछ के प्रस्थान समय में पांच मिनट से लेकर 30 मिनट तक का अंतर रहेगा। इससे रोजाना इस मार्ग पर सफर करने वाले यात्रियों को विशेष ध्यान देना होगा।
इसके अलावा हाथरस जंक्शन और हाथरस सिटी स्टेशन पर रुकने वाली कई प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों के समय में भी बदलाव किया गया है। इनमें गोमती एक्सप्रेस, संगम एक्सप्रेस, कानपुर-बांद्रा एक्सप्रेस, मथुरा-छपरा एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेनें शामिल हैं। पीआरओ प्रयागराज मंडल अमित कुमार सिंह का कहना है एक जनवरी से ट्रेनों की समय सारिणी देखकर ही यात्रा सुनिश्चित करें।