{"_id":"6712db161987fe421e0ae5a4","slug":"thugs-stole-two-rings-of-an-advocate-in-a-game-of-cards-hathras-news-c-56-1-sali1016-121684-2024-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: ठगों ने पर्ची के खेल में पार कर दीं अधिवक्ता की दो अंगूठी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: ठगों ने पर्ची के खेल में पार कर दीं अधिवक्ता की दो अंगूठी
Sat, 19 Oct 2024 03:33 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sat, 19 Oct 2024 03:33 AM IST
विज्ञापन
दो ठग एक अधिवक्ता को पर्ची के खेल में उलझाकर उनके हाथ से अंगूठी उतरवाकर ले गए। पीड़ित अधिवक्ता ने सादाबाद कोतवाली में तहरीर दी है।
अधिवक्ता ने कहा है कि 18 अक्तूबर को वह सुबह करीब साढ़े 10 और 11 बजे के बीच मुंसिफ कोर्ट से तहसील आ रहे थे, तभी मुंसिफ कोर्ट व सादाबाद ब्लाॅक के बीच में हाथरस की तरफ से आ रहे एक व्यक्ति ने उन्हें रोक लिया और जलेसर जाने का रास्ता पूछने लगा। उन्होंने उसे रास्ता बता दिया। इस व्यक्ति के साथ बाइक पर खड़ा दूसरा व्यक्ति बोला कि तुम्हारे बैग में क्या है तो उसने कहा कि कंपनी का प्रचार है। 20 रुपये में पर्ची निकाली जाती है। पूछने वाले व्यक्ति ने जब पर्ची निकाली तो उसे 100 रुपये मिल गए।
मोटरसाइकिल वाले ने उसे 100 रुपये दे दिए। जब उसने 100 रुपये की पर्ची निकाली तो उसके 300 रुपये निकले। इस व्यक्ति ने कहा कि अगर एक नंबर निकलेगा तो वह 10 हजार रुपये देगा। दूसरे व्यक्ति ने पर्ची निकाली, जिसका नंबर एक था। बाइक वाला आया तो बोला कि एक नंबर पर अगर अंगूठी लगाओ तो अंगूठी लौटा दूंगा और 10 हजार रुपये दूंगा। अधिवक्ता ने बताया कि दूसरे व्यक्ति ने अपनी अंगूठी लगा दी और यही व्यक्ति उनकी भी अंगूठी उतारने लगा। उसने उनके सीधे हाथ से दो अंगूठी उतार लीं। इनकी कीमत करीब 70 से 80 हजार रुपये है। यह दोनों व्यक्ति उनकी अंगूठियों को लेकर रफूचक्कर हो गए।