फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Thugs abscond after defrauding car owners

Hathras News: कार मालिकों को चूना लगाकर ठग फरार

Wed, 14 Aug 2024 03:43 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Aug 2024 03:43 AM IST
विज्ञापन
Thugs abscond after defrauding car owners
एक शातिर ने कई कार मालिकों को ठगी का शिकार बनाकर उनकी कारों को गिरवी रखकर लाखों रुपये हड़प लिए। इसके बाद फरार हो गया। अभी तक इस मामले में दस लोगों से ठगी की बात सामने आ रही थी, लेकिन अब कई और पीड़ित सामने आ रहे हैं। मंगलवार कई ठगी के शिकार पीड़ित कोतवाली सदर पहुंचे और पुलिस को तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


अलीगढ़ के विजयगढ़ थाना क्षेत्र के गांव नगला पतुआ हाल निवासी आवास विकास कॉलोनी श्यामकुंज के हरिओम पुत्र कृष्ण सिंह ने कोतवाली सदर में इस मामले में तहरीर दी है। जिसमें उन्होंने कहा कि आगरा रोड स्थित डीआरबी इंटर कॉलेज के निकट उनकी बालाजी टूर एंड ट्रैवल्स कंपनी है। जहां कारें हर समय उपलब्ध रहती हैं। एजेंसी पर किशन सिंह पुत्र रामवीर सिंह निवासी गांव नौपुरा थाना हाथरस गेट हालनिवासी गांधीपार्क चित्रगुप्त नगर थाना हाथरस गेट, अक्सर आता-जाता रहता है। उसने कारों को रेलवे, रिफाइनरी व नेटवर्क मार्केटिंग कंपनियों में किराये में लगाने की बात कही। शपथपत्र बनवा कर ग्यारह कारों को साथ ले गया। कहा कि जितने रुपये शपथपत्र में लिखे हैं, उतने प्रतिमाह बैंक खाते में भेज देगा। इसके बाद उसने उन्हीं कारों को गिरवी रख कर दूसरों से रुपये ले लिए। सीओ सिटी राम प्रवेश राय का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed