{"_id":"5d4dbd348ebc3e6c926ad765","slug":"threw-25-thousand-rupees-by-handing-out-paper-bags-sikandhra-rahu-news-ali210604379","type":"story","status":"publish","title_hn":"कागज की गड्डियां थमाकर 25 हजार रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कागज की गड्डियां थमाकर 25 हजार रुपये ठगे
विज्ञापन
कागज की गड्डियां थमाकर युवक से 25 हजार रुपये ठगे
दोनों ठगों के चेहरे सीसीटीवी कैमरों में कैद, पीड़ित ने दी तहरीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
सिकंदराराऊ। नगर के जीटी रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा जालसाजों का अड्डा बन गई है। शुक्रवार को एक युवक 25 हजार रुपये खाते में जमा कर रहा था। तभी दो ठग आए और उससे जमा पर्ची भरने को कहा। अंदर भीड़ होने की बात कहकर दोनों शातिर ठग उसे बैंक परिसर से बाहर ले आए और रुमाल में बंधी कागज की गड्डियाें को डेढ़ लाख रुपये बताकर उसे थमा दीं। इसके बदले यह दोनों युवक से 25 हजार रुपये ठग ले गए। दोनों ठगों के फोटो बैंक शाखा के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। पीड़ित ने इस संबंध में कोतवाली में तहरीर दे दी है।
बता दें कि गांव नगला हरी निवासी अवनीश कुमार पुत्र जयप्रकाश नगर के नयागंज स्थित पहलवान मार्केट में एक दुकान पर काम करता है। बुधवार की दोपहर को करीब 12 बजे वह बैंक में 25 हजार रुपया जमा करने गया था। अवनीश जमा पर्ची भर रहा था। तभी दो युवक वहां आए और कहने लगे कि उनको डेढ़ लाख रुपये और जमा करना है। लिहाजा वह उनकी पर्ची भर दें। अवनीश ने मना किया तो दोनों ने उसकी खुशामद कर उसे बातों में उलझा लिया और बैंक से बाहर ले आए। सड़क किनारे खड़े होकर रुमाल में बंधी गड्डियों को डेढ़ लाख की नकदी बताकर थमा दिया।
इन दोनों ने अवनीश से कहा कि वह अपने रुपये उनको दे दे। अवनीश ने यह सोचकर कि इनके डेढ़ लाख रुपये तो उसके पास हैं ही, इन दोनों को अपने 25 हजार रुपये थमा दिए। अवनीश फॉर्म भरता रहा। दोनों युवक उसके 25 हजार रुपये लेकर चंपत हो गए। अवनीश ने जब रूमाल खोला तो उसमें नोटों के आकर के कागज पाए गए। यह देखकर वह हक्का-बक्का रह गया। पीड़ित ने बैंक में जाकर शिकायत की। सीसी टीवी फुटेज देखी तो पाया कि दोनों ठग बैंक ग्राहकों के साथ लाइन में लगे हुए थे। बता दें कि कुछ दिन पूर्व भी बैंक के बाहर लगे एटीएम में खड़े तीन युवकों ने एक अध्यापक का कार्ड लेकर उसे अपनी जेब में रखी मशीन में स्वैप कर उसका क्लोन बना लिया और 20 हजार रुपये नगद निकाल लिए। 40 हजार ट्रांसफर कर अध्यापक को कुल 60 हजार रुपये का चूना लगाया।