{"_id":"57b8a3b64f1c1b29156ece95","slug":"three-villages-were-selected-in-the-smart-village-project","type":"story","status":"publish","title_hn":"आई स्मार्ट विलेज योजना में तीन गांव चुने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आई स्मार्ट विलेज योजना में तीन गांव चुने
अमर उजाला, हाथ्ारस
Updated Sun, 21 Aug 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
प्रदेश सरकार की महत्वाकांछी आई स्मार्ट विलेज योजना में इस साल के लिए तीन गांवों का चयन कर लिया गया है। यह तीनों ही गांव विधानसभा सिकंदराराऊ के हैं, जो कि सत्ताधारी सपा के लिए राजनीतिक लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है।
जो गांव चुने गए हैं, उनमें ब्लॉक हसायन का एक एवं सिकंदराराऊ के दो गांव शामिल हैं। डीएम अविनाशकृष्ण सिंह ने संबंधित विभागों के अधिकारियों निर्देश दिए हैं कि वह अपने-अपने विभागों की कार्य योजना शासन की मंशा के अनुरूप बनाकर पेश करें।
विज्ञापन
आई स्मार्ट ग्राम पंचायत योजना में सिकंदराराऊ ब्लॉक के गांव कपसिया और गंथरी शाहपुर को चयनित किया गया है, जबकि ब्लॉक हसायन से गांव भिंतर का चयन हुआ है।
डीएम ने पंचायतराज विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, आरईएस, पशुचिकित्सा विभाग सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों से कहा है कि वह शासन की मंशा के अनुरूप कार्य योजना बनाकर पेश करें।
विज्ञापन