फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Three suspects have been arrested in connection with the lynching incident.

Hathras News: पीट-पीटकर हत्या करने की घटना में तीन आरोपी पकड़े

Wed, 07 Jan 2026 02:38 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Wed, 07 Jan 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Three suspects have been arrested in connection with the lynching incident.
गांव हारनपुर कला में पीट-पीटकर भगवान दास की हत्या करने की घटना में नामजद तीन आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा है। न्यायालय के आदेश पर तीनों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन




29 दिसंबर की रात गांव हारनपुर कला निवासी भगवानदास अपने घर के पास ही अलाव ताप रहे थे। इसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर कुछ लोगों से कहासुनी हो गई थी। देखते ही देखते यह मारपीट में बदल गई। आरोप है कि हमलावरों ने भगवानदास को लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी।
विज्ञापन




मामले में मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी। घटना के अगले दिन पांच आरोपियों को पकड़ लिया गया था। थाना पुलिस के अनुसार मंगलवार को घटना में फरार वीरेश, विजेंद्र और श्रीपाल को गांव सीकरी के मोड़ से पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed