फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Three students of Bagla College beat in NET, JRF

नेट, जेआरएफ में बागला कॉलेज के तीन छात्रों ने मारी बाजी

Tue, 22 Nov 2022 05:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Nov 2022 05:00 AM IST
विज्ञापन
Three students of Bagla College beat in NET, JRF
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

बागला महाविद्यालय से इस वर्ष यूजीसी नेट एवं जेआरएफ परीक्षा में तीन छात्रों ने बाजी मारी है। जिनमें दो छात्र भूगोल विभाग और एक छात्र अंग्रेजी विभाग से है। इन छात्रों ने यूजीसी नेट की परीक्षा उत्तीर्ण की है।
ग्राम पटेनी, ब्लॉक मुरसान के मजदूर परिवार के छोटेलाल के पुत्र शशि पाल ने अनेक कठिनाइयों का सामना करते हुए यूजीसी की नेट की परीक्षा पास की है। साथ ही नगला बाबू निवासी भूतपूर्व सैनिक हरप्रसाद सिंह के पुत्र मनीष कुमार ने भूगोल विषय में यूजीसी नेट की परीक्षा की है। दोनों ही छात्रों ने सफलता का श्रेय भूगोल विभाग प्रभारी डॉ. रजनीश कुमार एवं अपने माता पिता को दिया। भूगोल के दोनों छात्रों ने बताया शिक्षा के क्षेत्र में असिस्टेंट प्रोफेसर बनकर सेवा करना चाहते हैं।
विज्ञापन

अंग्रेजी विभाग में आशीष विमल पुत्र जयपाल सिंह विमल जो कि लाल डिग्गी हाथरस के रहने वाले हैं। उन्होंने जून 2022 की यूजीसी नेट की परीक्षा अंग्रेजी विषय से उत्तीर्ण की है। आशीष ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, प्रोफेसर विनीत पांडे, डॉक्टर प्रीति वर्मा एवं डॉक्टर शालिनी अग्रवाल को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आशीष विमल अपनी सफलता के इस क्रम में जेएनयू से अंग्रेजी विषय में शोध करना चाहते हैं। आगे चलकर असिस्टेंट प्रोफेसर बनकर शिक्षा के क्षेत्र में अपना नाम ऊंचा करना चाहते हैं। छात्रों की इस उपलब्धि पर महाविद्यालय प्राचार्य प्रोफेसर डॉ महावीर सिंह छोंकर ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें प्रगति के पथ पर इसी प्रकार अग्रसर रहने की प्रेरणा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed