फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Three pillars broken due to collision with unknown vehicle in Sasni

Hathras News: सासनी में अज्ञात वाहन की टक्कर से टूटे तीन खंभे

Fri, 11 Apr 2025 01:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Apr 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Three pillars broken due to collision with unknown vehicle in Sasni
कस्बा में बृहस्पतिवार की सुबह करीब तीन बजे तहसील के पास अज्ञात वाहन ने बिजली के तीन खंभों को टक्कर मारकर तोड़ दिया। वाहन तहसील से सब्जी मंडी तक एक खंभे को घसीटता हुआ ले गया। इससे कस्बा सहित करीब तीन गावों की आपूर्ति नौ घंटे तक बाधित रही।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार तड़के मौसम खराब था। इस दौरान सासनी क्षेत्र में सुबह करीब तीन बजे आगरा रोड पर एक अज्ञात वाहन ने तीन विद्युत पोल को टक्कर मारकर तोड़ दिया। एक पोल को वाहन तहसील के पास से मंडी तक करीब पांच सौ मीटर घसीटता हुआ ले गया। मौके पर वाहन का बोनट टूटा हुआ मिला है। वह किसी ट्रक का बताया जा रहा है। मौसम खराब होने की वजह से बिजलीघर से शट डाउन ले लिया गया था। इस वजह से केबल में करंट नहीं दौड़ रहा था। पोल टूटने की वजह से ग्रामीण फीडर, बिजली घर कॉलोनी, अजरोई, मदरगद्दा, गोपालपुर गांव की विद्युत आपूर्ति सुबह तीन बजे से दोपहर एक बजे तक बाधित रही।
विज्ञापन


एक्सईन अभिनव तिवारी ने बताया है कि अज्ञात वाहन ने तीन खंभों को टक्कर मारकर तोड़ दिया था। इन्हें सही करने की वजह से आपूर्ति बाधित रही। हालांकि कार्य पूरा होने के बाद आपूर्ति सुचारू कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




बातचीत..

जोरावर सिंह ने बताया है कि गांव में नौ घंटे तक बिजली गुल रही है। इससे काफी परेशानी हुई है। गर्मी से पारेशान होना पड़ा। पशुओ को भी पेयजल हैंडपंपों से पिलाना पड़ा।

---

श्यामसुंदर शर्मा ने बताया है कि मकान निर्माण का कार्य चल रहा है। मशीन न चल पाने की वजह से कार्य बाधित रहा। मजदूर व मिस्त्री भी कोई कार्य नहीं कर पाए हैं। दोपहर के बाद बिजली आई।


--

संजू का कहना है कि सुबह अचानक से बिजली गुल हो गई। बिजली न होने के कारण दिनचर्या प्रभावित रही। घंटों बैठकर बिजली आने का इंतजार करना पड़ा। जरूरी कार्य भी बाधित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed