फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Three more dengue infected

Hathras News: डेंगू के तीन और मिले संक्रमित

Tue, 22 Aug 2023 12:09 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Tue, 22 Aug 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Three more dengue infected
शहर के एक इलाके में फॉगिंग करते कर्मचारी। स्रोत: स्वास्थ्य विभाग - फोटो : samvad
जिले में वायरल बुखार और डेंगू का प्रकोप तेजी से लोगों को चपेट में ले रहा है। सोमवार को तीन लोगों के डेंगू संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। जानकारी होने पर स्वास्थ्य व मलेरिया विभाग की टीम डेंगू संक्रमितों के आवास पर पहुंच गई और आवश्यक कार्रवाई की। जिले में कुल डेंगू संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10 तक पहुंच गई है।
विज्ञापन




सोमवार को आई जांच रिपोर्ट में शहर के आगरा रोड गिजरौली निवासी 27 वर्षीय युवक, शहर के अलीगढ़ रोड आनंदपुरी निवासी 35 वर्षीय व्यक्ति व शहर के मेंडू रोड स्थित प्रकाश टैक्सटाइल्स निवासी 22 वर्षीय युवती को कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। इन तीनों ने डेंगू की जांच कराई। सोमवार को जांच रिपोर्ट में तीनों के डेंगू संक्रमित होने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन



एक साथ तीन डेंगू संक्रमित सामने आने से स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई। स्वास्थ्य विभाग व मलेरिया विभाग की टीम तीनों ही संक्रमितों के आवास पर पहुंच गईं। टीमों ने तीनों के स्वास्थ्य की जानकारी लेने के साथ ही घर व आसपास सोर्स रिडक्शन कार्रवाई करते हुए कूलर, फ्रिज व अन्य स्थान पर जमा पानी को खाली कराया। कीटनाशक का छिड़काव कराने के साथ फॉगिंग भी कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन







सोमवार को आई जांच रिपोर्ट में तीन मरीजों के डेंगू संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। तीनों ही मरीजों के आवास पर मलेरिया विभाग की टीम को भेजकर आवश्यक कार्यवाही कराई गई है।
-डॉ. नरेश गोयल, डिप्टी सीएमओ/प्रभारी सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed