{"_id":"64f3457eb95780a3c0058f30","slug":"three-more-arrested-in-sweet-businessman-kidnapping-case-2023-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: मिष्ठान कारोबारी अपहरण मामले में तीन और गिरफ्तार, कुल पांच को भेजा जा चुका है जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: मिष्ठान कारोबारी अपहरण मामले में तीन और गिरफ्तार, कुल पांच को भेजा जा चुका है जेल
Sat, 02 Sep 2023 07:54 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 02 Sep 2023 07:54 PM IST
सार
हाथरस जंक्शन पुलिस को अपहरण कांड में शामिल तीन आरोपियों को मैंडू रोड स्थित एआरटीओ ऑफिस के पास से दबोच लिया। पूछताछ के दौरान तीनों ने आपने नाम विष्णु कुमार निवासी नगल खिरनी थाना चंदपा, हकला उर्फ फूल सिंह निवासी साधन थाना अछनेरा जिला आगरा व लुक्का उर्फ करन निवासी भाहई थाना रिफानइरी मथुरा बताया है।
विज्ञापन
अपहरण में गिरफ्तार तीन आरोपी
- फोटो : पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विगत 28 अगस्त को हाथरस के जलेसर रोड से बाइक सवार मिष्ठान कारोबारी का अपहरण हुआ था। पुलिस ने मामले में तीन और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अब तक इस घटना में पांच आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके हैं।
विज्ञापन
शनिवार को हाथरस जंक्शन पुलिस को अपहरण कांड में शामिल तीन आरोपियों को मैंडू रोड स्थित एआरटीओ ऑफिस के पास से दबोच लिया। पूछताछ के दौरान तीनों ने आपने नाम विष्णु कुमार निवासी नगल खिरनी थाना चंदपा, हकला उर्फ फूल सिंह निवासी साधन थाना अछनेरा जिला आगरा व लुक्का उर्फ करन निवासी भाहई थाना रिफानइरी मथुरा बताया है। तीनों को जेल भेज दिया गया है। पूर्व में दो आरोपियों को घटना में प्रयुक्त बोलेरो गाड़ी व तमंचा-कारतूस सहित गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी गिरीश चंद्र गौतम ने कहा कि अपहरण कांड तीन और अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। अभी मामले की जांच जारी है। कुछ और आरोपियों के इस घटना में शामिल होने की आशंका है। जिनकी तलाश की जा रही है। बता दें कि लाढ़पुर निवासी मिष्ठान्न कारोबारी जीतू उर्फ जितेन्द्र कुमार का बोलेरो सवार बदमाश अपहरण कर ले गए थे। पुलिस की दबिश पर बदमाश जितेंद्र के हाथ-पैर बांधकर मथुरा के फरह क्षेत्र में फेंक गए थे।
विज्ञापन