{"_id":"678e1cd734a3d67c7f04ad7b","slug":"three-miscreants-nabbed-in-police-encounter-one-injured-2025-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: पुलिस मुठभेड़ में तीन बदमाश दबोचे, एक घायल, पकड़े गए अभियुक्त पहले भी जा चुके हैं जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: पुलिस मुठभेड़ में तीन बदमाश दबोचे, एक घायल, पकड़े गए अभियुक्त पहले भी जा चुके हैं जेल
Mon, 20 Jan 2025 03:22 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 20 Jan 2025 03:22 PM IST
सार
गिरफ्तार अभियुक्तगण शातिर किस्म के अपराधी हैं, जो पूर्व में जेल भी जा चुके हैं । अभियुक्तगण के विरुद्ध मारपीट,बलवा,जान से मारने की धमकी,चोरी,हत्या का प्रयास,एससीएसटी एक्ट आदि संगीन धाराओं में अभियोग पंजीकृत हैं ।
विज्ञापन
मुठभेड़ में गोली लगने से घायल बदमाश
- फोटो : पुलिस
विस्तार
हाथरस पुलिस ने मुठभेड़ में तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है, जिसमें से एक गोली लगने से घायल हुआ है। पकड़े गए अभियुक्त पहले भी मारपीट,बलवा,जान से मारने की धमकी,चोरी,हत्या का प्रयास,एससीएसटी एक्ट आदि संगीन धाराओं में जेल जा चुके हैं।
विज्ञापन
हाथरस जंक्शन पुलिस चैकिंग कर रही थी, तभी कुछ बदमाश स्विफ्ट कार में सवार होकर हाथरस से सिकंदराराऊ रोड की तरफ जा रहे थे। पुलिस ने बदमाशों को रोकने की कोशिश की, पर वे नहीं रुके। नगला अलिया के पास बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग कर दी। मुठभेड़ में पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया। एक अभियुक्त घायल हो गई। जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तगण शातिर किस्म के अपराधी हैं, जो पूर्व में जेल भी जा चुके हैं । अभियुक्तगण के विरुद्ध मारपीट,बलवा,जान से मारने की धमकी,चोरी,हत्या का प्रयास,एससीएसटी एक्ट आदि संगीन धाराओं में अभियोग पंजीकृत हैं ।
विज्ञापन