फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Three-member committee investigates woman's death, hospital sealed

Hathras News: महिला की मौत पर तीन सदस्यीय समिति ने की जांच, अस्पताल किया सील

Mon, 26 Jun 2023 12:16 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Mon, 26 Jun 2023 12:16 AM IST
सार

गांव चमरौली निवासी महिला रेखा को प्रसव के लिये शनिवार की सुबह अस्पताल लाया गया था। पूरे दिन इलाज के बाद महिला को प्रसव तो नहीं हुआ, लेकिन उसकी मौत हो गई। उसके परिजन गुस्से में आ गए। यह देखकर अस्पताल के कर्मचारी अस्पताल में ताला लगाकर भाग गए।

विज्ञापन
Three-member committee investigates woman's death, hospital sealed
सिकंदराराऊ में महिला की मौत के बाद सील किया गया अस्पताल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिकंदराराऊ नगर के मोहल्ला नौरंगाबाद स्थित मां गिरीश देवी अस्पताल में शनिवार को प्रसव कराने आई महिला की मौत के मामले की जांच के लिए अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. नरेश गोयल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) प्रभारी डाॅ. राज वर्मा की टीम यहां पहुंची। टीम ने अस्पताल का ताला खुलवाकर जांच की। अस्पताल में मिले सभी अभिलेखों को टीम ने कब्जे में ले लिया। अस्पताल संचालक को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। अग्रिम कार्रवाई के लिए अस्पताल को सील कर दिया गया है।

विज्ञापन


बता दें गांव चमरौली निवासी महिला रेखा को प्रसव के लिये शनिवार की सुबह अस्पताल लाया गया था। पूरे दिन इलाज के बाद महिला को प्रसव तो नहीं हुआ, लेकिन उसकी मौत हो गई। उसके परिजन गुस्से में आ गए। यह देखकर अस्पताल के कर्मचारी अस्पताल में ताला लगाकर भाग गए। पुलिस बल के साथ सीओ डाॅ. आनंद कुमार, तहसीलदार अनिल कुमार, काेतवाल आशीष कुमार सिंह मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


इधर, मृतका के ससुरालीजन रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए मायके वालों के आने का इंतजार कर थे। शनिवार की रात्रि में ही गांव बरामई के कुछ युवक वहां आ गए। उन्होंने हंगामा करते हुए पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। एक पत्थर तहसीलदार की गाड़ी पर लगा, जिससे उनकी गाड़ी का आगे का शीशा टूट गया। पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को लाठियां फटकारकर खदेड़ दिया। शव को सील कर रविवार को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी ने एसीएमओ के नेतृत्व में तीन सदस्यीय जांच समिति गठित कर दी। रविवार की दोपहर को टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। एसीएमओ डाॅ. नरेश गोयल ने बताया कि आठ बेड की अनुमति के सापेक्ष यहां 10 बेड पड़े मिले। किसी चिकित्सक की डिग्री के सबूत नहीं मिले। ऐसे कई सवालों के जवाब के लिए अस्पताल संचालक को सोमवार को जिला मुख्यालय पर तलब किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed