फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   three man died in road accident

सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत

Tue, 09 Mar 2021 01:08 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
three man died in road accident
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

क्षेत्र में सोमवार को तीन सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मचा रहा। बरौस टोल प्लाजा के पास रोडवेज बस ने एक राहगीर को रौंद दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इस मामले में कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
गांव गोविंदपुर निवासी नवल सिंह पुत्र कारिंदा ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में उसने बताया कि उसका भाई प्रेम सिंह सात मार्च को करीब सात बजे बरौस टोल प्लाजा से आगे बुर्जा पर सड़क पर जा रहा था, पीछे से आगरा की तरफ से आ रही रोडवेज बस यूपी 81 सीटी 2970 के चालक बंटी सिंह पुत्र कप्तान सिंह निवासी नगला देवी छिछौरा डोलना कासगंज के द्वारा तेजी और लापरवाही से उसके भाई को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आठ मार्च को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उक्त बस को गोविंदपुर पुलिस चौकी की पुलिस द्वारा पकड़ लिया गया।
विज्ञापन

कार की टक्कर से मजदूर की मौत
गांव मढाभोज मढाका सहपऊ निवासी सोनू पुत्र बजरूद्दीन ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में सोनू ने बताया कि पांच मार्च को उसका भाई अपने गांव मढाका से भट्ठा पर कार्य करने के लिए पैदल आ रहा था तो इसी दौरान सादाबाद से स्विफ्ट डिजायर गाड़ी नंबर एचआर 26 बीएल 5006 के चालक ने तेजी व लापरवाही से गलत साइड कार को लाकर टक्कर मार दी, जिससे उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। रविवार को आगरा में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत
गांव कंजौली निवासी वेदराम पुत्र गनेशीलाल ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में उसने बताया कि सात मार्च की सुबह नौ बजे उसक लड़का सत्यवीर अपने गांव से मई रोड पर पैदल किसी कार्य वस जा रहा था, तो पदम कोल्ड के पास किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे सत्यवीर गंभीर रूप से घायल हो गया और कुछ ही देर बाद उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed