{"_id":"5d2cc4458ebc3e6d243bb8c9","slug":"three-lack-rupees-theft-from-scooty-hathras-news-ali2084169187","type":"story","status":"publish","title_hn":"आढ़तिया की स्कूटी की डिग्गी से तीन लाख रुपए हुए पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आढ़तिया की स्कूटी की डिग्गी से तीन लाख रुपए हुए पार
विज्ञापन
मंडी समिति में चोरी के बाद जानकारी करती पुलिस।
- फोटो : HATHRAS
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, हाथरस।
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र की अनाज मंडी से आढ़तिया की स्कूटी की डिग्गी से तीन लाख रुपये पार हो गए। सूचना के बाद मौके पर सीओ सिटी व एसएचओ हाथरस गेट पहुंचे। और आढ़ती से घटना की जानकारी ली। वहीं पुलिस बैंक व मंडी समिति परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग को खंगाल रही है।
विनोद कुमार चतुर्वेदी पुत्र रामस्वरूप निवासी कोटा हाल निवासी चौबे वाले महादेव कॉलोनी की अनाज मंडी में स्वर्गीय रामस्वरूप कोटा वालों के नाम से आढ़त है। सोमवार सुबह विनोद कुमार ने अपने मुनीम अजय वार्ष्णेय को बैंक से पैसे निकालने के लिए भेजा। मुनीम ने दो लाख रुपये आईडीबाईआई बैंक और दो लाख रुपये एसबीआई बैंक से निकाले। जिनमें से एक लाख रुपये की गड्डी को उसने अपनी जेब में रख लिया और बाकी के तीन लाख रुपये स्कूटी की डिग्गी में रख लिए। वह दोपहर को करीब 12 बजे मंडी अपनी आढ़त पर पहुंचा। यहां पर किसानों की काफी भीड़ लगी हुई थी। करीब 20 मिनट बाद विनोद ने अपने मुनीम से पैसे मांगे तो मुनीम स्कूटी की डिग्गी से पैसे निकाले के लिए गया, लेकिन जैसे ही उसने डिग्गी के लॉक को देखा और फिर डिग्गी को देखा तो उसके होश उड़ गए। डिग्गी में रखे तीन लाख रुपये गायब थे। इस बात की सूचना आढ़तिया ने 100 डायल पर पुलिस को दी। जिसके बाद सीओ सदर राम शब्द यादव और इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई। यहां पर मौजूद किसानों से घटना के बारे में पूछताछ की। वहीं पुलिस ने बैंक और मंडी परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग को भी देखा। एसएचओ जितेंद्र सिंह दीखित ने बताया कि डिग्गी से रुपये चोरी होने की घटना संदिग्ध लग रही है। दोनों बैंक व मंडी समिति में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग को भी दिखवाया है।