{"_id":"66a32f9b5cdf143b4e0b5c67","slug":"three-killed-in-two-road-accidents-in-sikandrarao-2024-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: बाइक-साइकिल की टक्कर, टेंपो टकराया अज्ञात वाहन से, तीन की हुई दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: बाइक-साइकिल की टक्कर, टेंपो टकराया अज्ञात वाहन से, तीन की हुई दर्दनाक मौत
Fri, 26 Jul 2024 10:40 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 26 Jul 2024 10:40 AM IST
सार
सिकंदराराऊ कोतवाली की पोरा चौकी क्षेत्र के गांव जरौली खुर्द के पास बाइक और साइकिल की टक्कर हो गई। वहीं नेशनल हाईवे स्थित एटा रोड पर ओवर ब्रिज के नीचे टेंपो आगे जा रहे अज्ञात वाहन से टकरा गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बाइक और साइकिल में टक्कर हो गई। जिसमें एक की मौत हो गई और एक घायल हो गया। एक अन्य हादसे में टेंपो आगे जा रहे अज्ञात वाहन से टकरा गया। जिससे दो की मौत हो गई। इस तरह दो सड़क दुर्घटना में तीन की दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन
25 जुलाई की रात्रि आठ बजे सिकंदराराऊ कोतवाली की पोरा चौकी क्षेत्र के गांव जरौली खुर्द के पास बाइक और साइकिल की टक्कर हो गई। टक्कर में बाइक चला रहे सुनील कुमार पुत्र स्वर्गीय हर्बल सिंह निवासी गांव नगला हरिराम माजरा जरौली खुर्द की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई, जबकि साइकिल सवार घायल हो गया।
विज्ञापन
दूसरी दुर्घटना 26 जुलाई की प्रातः छह बजे नेशनल हाईवे स्थित एटा रोड पर ओवर ब्रिज के नीचे की है। गुड़गांव से अपने परिवार के लोगों को टेंपो से कायमगंज 350 किलोमीटर दूर जा रहा था। अचानक टेंपो आगे जा रहे अज्ञात वाहन से टकरा गया। जिससे टेंपो चालक पुष्पेंद्र पुत्र राजेश निवासी गांव अतराई कायमगंज की मौके पर मौत हो गई। टेंपो में बैठा उनका भाई सुमित गंभीर रूप से घायल हो गया और इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में उसकी भी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुर्घटना में शनि पुत्र महेश चंद्र निवासी कायमगंज में घायल हुए हैं।
विज्ञापन