फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Three girl students including two sisters died after falling from the bike

Hathras Road Accident: हादसे में बाइक सवार युवक, उसकी दो बहनें और सहेली की मौत

Sat, 22 Feb 2025 05:42 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 22 Feb 2025 05:42 PM IST
सार

शहजाद अपनी कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय इगलास में अध्ययनरत बहिन नरगिस और शहनाज के अलावा पीहू को बाइक से लेकर टेढी बगिया आगरा जा रहा था। रिक्शे से टकरा कर तीनों छात्राएं सड़क पर गिर गईं।

विज्ञापन
Three girl students including two sisters died after falling from the bike
मृतक पीहू, नरगिस, शहनाज और शहजाद - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

22 फरवरी की दोपहर को करीब तीन बजे आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर गांव बढ़ार के पास रिक्शे से टकराकर बाइक सहित सड़क पर गिरीं तीन छात्राओं की मौत हो गई, जबकि बाइक चालक युवक की देर रात आगरा में उपचार के दौरान मौत हो गई। यह तीनों इगलास के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में पढ़ती थीं। इनमें दो सगी बहनें हैं, जबकि एक इनकी सहेली है। पुलिस का कहना है कि घायल युवक अपनी बहनों और उनकी सहेली को लेकर गांव जा रहा था।

विज्ञापन


घटनाक्रम के अनुसार आगरा के टेढ़ी बगिया निवासी 24 वर्षीय शहजाद पुत्र शमसुद्दीन इगलास के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में अध्ययनरत अपनी बहन 14 वर्षीय नरगिस, 15 वर्षीय शहनाज के अलावा पड़ोस में रहने वाली उनकी सहेली 12 वर्षीय पीहू पुत्री नीरज शर्मा निवासी गुलाब नगर टेढ़ी बगिया को छुट्टी होने पर 22 फरवरी दोपहर बाइक से लेकर आगरा जा रहा था।
विज्ञापन


तभी सादाबाद क्षेत्र में गांव बढ़ार के निकट मुन्नी देवी कोल्ड स्टोर के पास बाइक असंतुलित होकर कपड़े से लदे एक रिक्शे से टकराकर हाईवे पर गिर गई, जिससे तीनों छात्राएं भी सड़क पर गिर गईं। सीओ सादाबाद हिमांशु माथुर के अनुसार अनियंत्रित बाइक सड़क पर चल रहे रिक्शे से टकराकर गिरी और घिसटती चली गई, जिससे बाइक सवारों को गंभीर चोट आईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सिर में गहरी चोट लगी है, जिससे तीनों छात्राओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शहजाद गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे आगरा एसएन मेडिकल कॉलेज में मृत घोषित कर दिया गया। सभी को सीएचसी सादाबाद पर लाया गया था। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों के अनुसार नरगिस और शहनाज कक्षा सात और पीहू कक्षा छह की छात्रा थी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed