फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   three family member quarantine

रसगवां के तीन परिवार के लोगों को किया होम क्वारंटीन

Tue, 23 Jun 2020 12:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
three family member quarantine
गांव रसगवां में पॉजिटिव मिलने के बाद मौके पर पहुंचे एसडीएम बैरिकेडिंग कराते हुए। - फोटो : SHAPHU
संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव रसगवां में निवासी बुजुर्ग के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उनके परिवार के तीन लोगों को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्वारंटीन कर दिया। वृद्ध का गुरुग्राम के सेक्टर-51 स्थित आरटी मिस हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान वे गुरुग्राम में ही कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।
सोमवार को प्रशासन की ओर से एसडीएम सादाबाद राजेश कुमार ने गांव में जाकर मकान में रहने वालों से पूछताछ की और गांव में पांच स्थानों पर बैरिकेडिंग कराने के निर्देश दिए। सीएचसी प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रकाश मोहन ने गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम को भेज कर कोरोना पॉजिटिव पाए वृद्ध के यहां काम करने वाले तीन कर्मचारियों के परिवार के स्वास्थ्य की जांच की और 25 लोगों को होम क्वारंटीन कर दिया। इधर, कर्मचारियों में महिला कर्मचारी को छोड़ कर अन्य तीन पुरुष कर्मचारियों को क्वारंटीन सेंटर हाथरस भेज दिया। उनका वहां सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा जाएगा। उनके मकान के साथ उनके कर्मचारियों के मकान एवं पूरे गांव में एडीओ पंचायत दिनेश सिंघल ने सैनिटाइज दवा का छिड़काव कराया और पूरे गांव की साफ सफाई कराई।
विज्ञापन

गौरतलब है कि गांव का 82 वर्षीय बुजुर्ग गुरुग्राम में संक्रमित पाए गए है। गांव से 14 जून को इलाज के लिए उन्हें वहां ले जाया गया था। गांव में उनके परिवार को कोई भी सदस्य यहां नहीं है सभी उनके साथ ही गुरुग्राम में है। उनके मकान पर केवल उनके कर्मचारी ही रहते हैं जो उनके पशुओं एवं खेत की तथा मकान की देखरेख करते हैं। इधर, डीएम प्रवीन कुमार लक्षकार ने पॉजिटिव केस मिलने के स्थान से उसके चारों ओर गांव में 250 मीटर तक का एरिया हॉटस्पॉट घोषित कर दिया है। आवश्यक सेवाओं से संबंधित दुकानें भी अब इसे क्षेत्र में नहीं खुलेंगी। इन वस्तुओं की आपूर्ति होम डिलीवरी के माध्यम से कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed