फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Three died so far due to fever in Nagla Popa

बुखार का कहर: नगला पोपा में अब तक तीन की मौत, 40-50 पड़े हुए हैं बीमार

Sun, 17 Sep 2023 12:52 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Sun, 17 Sep 2023 12:52 AM IST
सार

गांव नगला पोपा में अब भी 40 से 50 लोग बुखार से पीड़ित हैं, लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने शिविर लगाकर खानापूरी कर दी है। न तो गांव में एंटी लार्वा दवा का छिड़काव कराया गया है और न हीं फॉगिंग कराई गई है। मौतों से ग्रामीणों में दहशत है।

विज्ञापन
Three died so far due to fever in Nagla Popa
सासनी के निजी अस्पताल में उपचार कराता बुखार पीड़ित - फोटो : संवाद

विस्तार

हाथरस में बीमारियों का प्रकोप कम नहीं हो रहा है। कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला पोपा में भी बुखार कहर बरपा रहा है। गांव में तीन लोगों की अब तक बुखार से मौत हो चुकी है। गांव में अब भी 40 से 50 लोग बुखार से पीड़ित हैं, लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने शिविर लगाकर खानापूरी कर दी है। न तो गांव में एंटी लार्वा दवा का छिड़काव कराया गया है और न हीं फॉगिंग कराई गई है। मौतों से ग्रामीणों में दहशत है।

विज्ञापन


ग्रामीण राजकुमार कौशिक ने बताया स्वास्थ्य विभाग ने गांव में सिर्फ एक दिन ही शिविर लगाया। इसका कोई खास फायदा गरीब ग्रामीणों को नहीं मिल पाया। वह मजबूरी में निजी अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं। जो आर्थिक तंगी के शिकार हैं, उनके लिए तो निजी अस्पतालों में इलाज कराना दूर की बात है। यही वजह है कि समुचित इलाज न मिलने पर तीन लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


ग्रामीण यतेंद्र शर्मा ने बताया कि गांव में बुखार से दहशत बनी हुई है। घर-घर में बुखार पीड़ित हैं। सीएचसी प्रभारी डाॅ. दलवीर सिंह रावत का कहना है कि गांव में तीन दिन पहले स्वास्थ्य विभाग ने शिविर लगाया था। बुखार से मौत होने के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed