{"_id":"5d38a0f58ebc3e6cca5d8f5d","slug":"three-and-a-half-year-old-innocent-sadabad-news-ali2092058101","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट से झुलसा साढ़े तीन साल का मासूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट से झुलसा साढ़े तीन साल का मासूम
विज्ञापन
फोटो--
हेडिंग
करंट से झुलसा साढ़े तीन साल का मासूम
क्रासर
छत पर खेलते समय हुआ हादसे का शिकार
सादाबाद। गांव नगला शेखा में बुधवार की शाम छत के ऊपर खेल रहे साढ़े तीन बर्ष का मासूम भी एलटी लाइन की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गया। इस मासूम को बचाने के चक्कर में उसकी तीन बहिनें भी बेहोश हो गईं। मासूम बच्चे को उपचार के लिए चिकित्सकों के पास ले जाया गया।
जानकारी के मुताबिक, गांव नगला शेखा में शिवराम का साढ़े तीन साल का बेटा लकी मकान की छत के ऊपर खेल रहा था। खेलते खेलते वह छत के पास से गुजर रही एलटी लाइन के तार की चपेट में आ गया, जिससे उसका हाथ झुलस गया। लकी को बचाने के लिए उसकी बहन कविता पुत्री सुरेश, पूनम और बबिता दौड़ी तो वह भी उसे बचाने के चक्कर में बेहोश हो गईं। लकी व तीनों बहिनों का उपचार एक निजी चिकित्सालय में कराया गया है।
------------
फोटो--
सादाबाद टाउन में भी बिजली का बुरा हाल, आए दिन टूट कर गिर रहीं बंच केबलें
सादाबाद। सादाबाद कस्बे में भी बिजली व्यवस्थाओं का हाल बुरा हो चुका है। पूरे कस्बे में जर्जर हो चुकी बंच केबलें आए दिन धुंआ देकर टूटकर गिर रही हैं। दिन रात सिर्फ फॉल्ट हो रहे हैं और बिजली पोलों में करंट आ रहा है। इस वजह से नगर की बिजली लगातार एक घंटे भी नहीं चल पा रही। ऐसे में बिजली अव्यवस्थाओं के प्रति लोगों में गुस्सा बढ़ता जा रहा है। मंगलवार और बुधवार को भी कस्बे के लोगों को विद्युत लाइनों में फॉल्ट होने की वजह से अघोषित बिजली कटौती का सामना करना पड़ा। बिजली अधिकारी इसका दोष बारिश को देते नजर आए, लेकिन हकीकत में इसे बिजली अफसरों की अनदेखी ही कहा जाएगा। गत दिनों फॉल्ट की वजह से ही निरंजन बाजार में 20 से अधिक लोगों के विद्युत मीटर फुंक गए थे, जिसे विभाग ने बाद में बदल दिया। अब दिन रात बिजली कटौती का दौर जारी है। भीषण गर्मी में लोग कटौती से आक्रोशित होने लगे हैं, लेकिन बिजली महकमा इन समस्याओं के निपटारे के प्रति गंभीर नजर नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
------------------