फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Threatened to edit mother photo, hence took action

Hathras: मां की फोटो एडिट कर बदनाम करने की दी थी धमकी, इसलिए उठाया आकाश ने यह कदम

Sun, 13 Oct 2024 04:22 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Sun, 13 Oct 2024 04:22 AM IST
सार

सुखवीर ने बताया कि आकाश की मौत के बाद भी साइबर ठग पीछा नहीं छोड़ रहे हैं। उसके मोबाइल को चालू किया गया तो उसके मोबाइल पर लगातार कॉलें आ रही हैं। मैसेज भी लगातार आ रहे हैं।

विज्ञापन
Threatened to edit mother photo, hence took action
मृतक छात्र आकाश - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मृतक आकाश के पिता सुखवीर ने बताया कि साइबर ठगों ने आकाश की फेसबुक और इंस्टाग्राम की आईडी सहित उसके मोबाइल फोन को भी हैक कर लिया था। फोन को हैक करके उसके सभी नंबरों को अपने पास ले लिया है। इनमें से कुछ नंबर उसके मोबाइल पर भेजकर ठग कह रहे थे कि उसके पापा, मम्मी सहित सभी नंबर उनके पास मौजूद हैं। वह इन नंबरों पर उसके फोटो व वीडियो को भेज देंगे। सुखवीर ने बताया कि इतना कहने के बाद भी उनके बेटे ने हिम्मत नहीं हारी, लेकिन जब सोमवार को उससे कॉल कर यह कहा गया कि उनके पास उसके परिवार के भी फोटो हैं। वह उसकी मां के फोटो को भी इसी तरह एडिट कर देंगे, जैसे उसके किए हैं। उसकी मां को बदनाम कर देंगे। सुखवीर ने बताया कि यह बात सुनकर उनके बेटे ने आत्मघाती कदम उठाया। संवाद

विज्ञापन


घटना से एक दिन पूर्व लोन की बात के लिए सुखवीर के नंबर पर आया था कॉल
9 सितंबर को आकाश की खुदकुशी से एक दिन पूर्व 8 सितंबर को आकाश के पिता सुखवीर के मोबाइल एक कॉल आई थी। सुखबीर ने बताया कि उस कॉल व मैसेज करने वाले ने कहा कि मेरे पुत्र ने लोन लिया है, उक्त मैसेज को मैंने आकाश के नंबर पर भेजा था, उससे उसी शाम को बात की थी , तो उसने बताया कि यह सब फर्जी कॉल है।
विज्ञापन


आकाश की मौत के बाद भी उसके फोन पर आ रही है साइबर ठगों की कॉल
सुखवीर ने बताया कि आकाश की मौत के बाद भी साइबर ठग पीछा नहीं छोड़ रहे हैं। उसके मोबाइल को चालू किया गया तो उसके मोबाइल पर लगातार कॉलें आ रही हैं। मैसेज भी लगातार आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि नए नए नंबरों से व्हाट्सएप पर बॉयस मैसेज आ रहे हैं। वॉयस में कह रह है कि पैसे डालो नहीं तो तुम्हारे बेटे की वीडियो तुम्हारे रिश्तेदारों व अन्य को वायरल कर दूंगा। अगर तुमने पैसे नहीं डाले तो तुम को कहीं का रहने नहीं दूंगा। उन्होंने बताया कि साइबर ठग उसकी मां और अम्मा के मोबाइल पर यह मैसेज भेज रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed