फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Threat to Hathras DPRO in the name of Union Minister, case gained momentum

Hathras: केंद्रीय मंत्री के नाम से डीपीआरओ को धमकी मामले ने पकड़ा तूल, पंचायत सचिव-एडीओ, सफाई कर्मी हड़ताल पर

Fri, 19 Jan 2024 04:09 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 19 Jan 2024 04:09 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल के नाम से जिला पंचायतराज अधिकारी सुबोध जोशी को फोन पर धमकी दी गई और अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया। मामले में डीपीआरओ ने एसपी के लिए रिपोर्ट दर्ज कराने को पत्र लिखा। जिले भर की ग्राम पंचायतों के सफाईकर्मी, पंचायत सचिव व एडीओ पंचायत विकास भवन में एकत्रित हो गए। पंचायत सचिवों, एडीओ पंचायत ने कलमबंद हड़ताल कर दी।

विज्ञापन
Threat to Hathras DPRO in the name of Union Minister, case gained momentum
हाथरस जिला पंचायतराज अधिकारी सुबोध जोशी - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल के नाम पर जिला पंचायतराज अधिकारी सुबोध जोशी से फोन पर अभद्रता के मामले में 19 जनवरी को विकास भवन पर पंचायतराज विभाग के कर्मचारी एकत्रित हो गए। डीपीआरओ द्वारा दी गई एफआईआर के दर्ज न होने को लेकर रोष जताते हुए नारेबाजी के बीच प्रदर्शन किया। अधिकारियों व कर्मचारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि 48 घंटे में उक्त मामले में अगर एफआईआर दर्ज नहीं होती है, तो आंदोलनात्मक कदम उठाया जाएगा। 

विज्ञापन

विज्ञापन

इस मामले को लेकर ग्राम पंचायत अधिकारी, सफाईकर्मी व एडीओ पंचायत सुबह से ही हड़ताल पर चले गए। दोपहर बाद सभी कर्मचारी प्रदर्शन करने के बाद काम पर लौटे। मामले को बढ़ता देख कोतवाली प्रभारी मुरसान मय पुलिस बल के विकास भवन में मौजूद रहे। उन्होंने डीपीआरओ से भी मुलाकात की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

हंगामा
डीपीआरओ सुबोध जोशी से केंद्रीय मंत्री के नाम पर अभद्रता मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। इसे लेकर शुक्रवार को जिले भर की ग्राम पंचायतों के सफाईकर्मी, पंचायत सचिव व एडीओ पंचायत विकास भवन में एकत्रित हो गए। पंचायत सचिवों, एडीओ पंचायत ने कलमबंद हड़ताल कर दी। सैकड़ों की संख्या में पहुंचे सफाईकर्मियों ने भी सफाई कार्य को ठप कर दिया है। घटना को लेकर सभी ने रोष जताया। एडीओ पंचायत दिनेश सिंघल ने कहा कि जिला पंचायतराज अधिकारी से फोन पर हुई अभद्रता की घोर निंदा करते हैं। इस तरह के कृत्य से अधिकारियों का मनोबल गिरता है। हमारे अधिकारी द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र पर अभी एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। अगर 48 घंटे के अंदर एफआईआर दर्ज नहीं की जाती है तो आंदोलनात्मक कदम उठाया जाएगा। 

इस मौके पर उत्तर प्रदेश पंचायतराज सफाई संघ के पदाधिकारियों ने हुंकार भरी। उन्होंने कहा कि इस मामले में दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो सख्त कदम उठाया जाएगा। इस मौके पर एडीओ पंचायत देवेंद्र गौतम, अनिल उपाध्याय, अंबरीष अग्रवाल, बिहारी लाल, प्रेम किशोर, सफाई कर्मचारी संघ से अशफाक खान, सूरज हंसमुख, बौबी चौहान, चंद्रपाल सिंह आदि मौजूद रहे। 
 

डीपीआरओ ने ई-एफआईआर के लिए किया आवेदन

18 जनवरी की शाम को केंद्रीय मंत्री के नाम से फोन पर डीपीआरओ सुबोध जोशी से अभद्रता हुई थी। रात को इस मामले में डीपीआरओ मुरसान थाने में मुकदमा दर्ज कराने पहुंची थीं। थाने में मुकदमा दर्ज न होने पर अब डीपीआरओ ने ऑनलाइन एप के माध्यम से ई -एफआईआर दर्ज कराने के लिए आवेदन किया है। हालांकि अभी तक ई -एफआईआर पंजीकृत नहीं हो सकी है। 

निदेशक, डीएम व पुलिस अफसरों को ई-मेल से दी घटना की जानकारी 
डीपीआरओ ने फोन के माध्यम से केंद्रीय मंत्री के नाम पर हुई अभद्रता की जानकारी उच्चाधिकारियों को को भी दे दी है। डीपीआरओ ने इस मामले में पंचायतराज विभाग के निदेशक, डीएम और पुलिस के उच्चाधिकारियों को ई मेल भेजा है। जिलाधिकारी अर्चना वर्मा से मिलकर भी इस मामले की जानकारी दी है। 

विभागीय व्हाट्स ग्रुपों पर अन्य जिलों के पदाधिकारियों ने जताया रोष
इस मामले की आग अन्य जिलों तक फैल गई है। इस घटना को लेकर एडीओ पंचायत संघ सहित विभिन्न संघों के पदाधिकारियों ने व्हाट्स एप ग्रुप के माध्यम से घटना पर रोष जताया है। मामले में एकजुट होने का एलान भी किया है। 

खुफिया विभाग भी रहा सतर्क
विकास भवन खुलने के साथ ही यकायक पंचायतराज विभाग के कर्मचारियों व अधिकारियों की भीड़ एकत्रित होने लग गई। सफाईकर्मियों की भीड़ को बढ़ता देख पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी हलकान हो गए। खुफिया विभाग भी अलर्ट हो गया। एलआईयू के अधिकारियों ने भी पूरे मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। 

मेरे द्वारा मुरसान थाने में मुकदमा दर्ज करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया गया है। एसपी, डीएम, डीआईजी अलीगढ़ और आईजी को भी ई मेल के माध्यम से घटना के बारे में अवगत कराया गया है। अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई। 48 घंटे में एफआईआर दर्ज नहीं होती है तो इस मामले में अग्रिम कदम उठाया जाएगा। -सुबोध जोशी, डीपीआरओ। 
डीपीआरओ ने कार्यालय में आकर इस मामले को लेकर प्रार्थना पत्र दिया है। इस संबंध में अग्रिम कार्रवाई के लिए पुलिस विभाग को निर्देश दिए गए हैं। -अर्चना वर्मा, डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed