फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Thousands cut off the roof of the four warehouses stolen goods

चार गोदामों की छत काटी हजारों का सामान चोरी

Wed, 07 Sep 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला, हाथ्ारस
अमर उजाला, हाथ्ारस Updated Wed, 07 Sep 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
Thousands cut off the roof of the four warehouses stolen goods
बाराबंकी के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम भटेहटा गांव में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

मधुगढ़ी में यादव कंपाउंड में चोरों ने चार गोदामों की छत काटकर हजारों की चोरी को अंजाम दे दिया। इससे पहले भी इस कंपाउंड में कई बार चोरी हो चुकी है।

यादव कंपाउंड में कई गोदाम हैं। चोरों ने जिन गोदामों की छतें काटीं, उनमें से एक ट्रांसपोर्ट कंपनी का है। दूसरा कपड़ों का, तीसरा थिनर का और चौथा गोदाम ऑटो पार्ट्स का है। चोर एक कपड़े के गोदाम से कुछ नहीं ले जा सके। ग्रीन कैरियर ट्रांसपोर्ट के इस गोदाम में चोरों ने साड़ियाें की एक गठरी ले जाने की कोशिश की लेकिन बाद में चोर उसे वहीं छोड़ गए।

इससे पहले इसी ट्रांसपोर्ट कंपनी के इसी गोदाम में दो बार चोरी हो चुकी है। पिछली बार चोर लाखों की नकदी ले जाने में कामयाब रहे थे।
ट्रांसपोर्ट कंपनी के इस गोदाम के अलावा कपड़े के एक गोदाम में भी चोरी की कोशिश बेकार गई।

यहां से भी चोर कुछ नहीं ले जा सके। तीसरे गोदाम में थिनर और केमिकल के ड्रम रखे हुए थे। चोर ड्रमों को साथ नहीं ले जा सकते थे इसलिए वहां भी छत काटने की चोरों की मेहनत बेकार गई। ऑटो पार्ट्स के गोदाम से चोर दस हजार रुपये नकद, एक एलईडी व दो मोबाइल फोन ले गए।
विज्ञापन

यह  गोदाम कृष्णा इंडस्ट्रीज के मालिक गौरव मोहता निवासी इंडस्ट्रियल एरिया का है।

उन्होंने सदर कोतवाली  पुलिस से चोरी की शिकायत की है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की है। सदर कोतवाल मनोज शर्मा के मुताबिक जल्द ही इस चोरी का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed