{"_id":"60b7cf3f8ebc3e2e3646084d","slug":"those-traveling-to-delhi-got-relief-after-a-month-hathras-news-ali264547237","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली का सफर करने वालों को एक माह बाद मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली का सफर करने वालों को एक माह बाद मिली राहत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
हाथरस से दिल्ली का सफर करने वालों के लिए राहत की बात है। अब वह हाथरस से सीधे दिल्ली तक का सफर तय कर सकेंगे। हाथरस किला, हाथरस जंक्शन से एचएडी व टीएडी पैसेंजर ट्रेन का संचालन शुरू हो गया है। इन दोनों ट्रेनों के संचालन से जिले का कारोबार एक बार फिर रफ्तार पकड़ सकेगा।
उल्लेखनीय है कि जिले के हजारों यात्री हर दिन कारोबार के सिलसिले में दिल्ली का सफर तय करते हैं। हाथरस से दिल्ली के लिए रबड़ी, हरी सब्जी और अन्य समान जाता है। दिल्ली से बच्चों के खिलौने, हार्डवेयर का सामान, ऑटो पार्ट्स आदि सामान आता है। कोरोना संक्रमण के चलते रेलवे प्रशासन द्वारा एचएडी व टीएडी पैसेंजर ट्रेन का संचालन बंद कर दिया गया था।
संक्रमण कम होने के साथ रेलवे ने फिर पैसेंजर ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। इससे यात्रियों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है। हाथरस जंक्शन एसएस पवन कुमार का कहना है कि एचएडी व टीएडी पैसेंजर ट्रेन का संचालन फिर से शुरू हो गया है। दोनों ट्रेनों पहले वाले समय पर संचालित हो रही हैं।