फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   This time mango will be in the reach of common man

आम आदमी की पहुंच में रहेगा इस बार आम

Sun, 16 May 2021 11:07 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 16 May 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
This time mango will be in the reach of common man
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन

कोरोना की कड़वाहट के बीच अब लोग जल्द ही आम की मिठास का स्वाद लेंगे। इस बार कम पैदावार होने की वजह से आम स्थानीय बाजारों में ही बिकेगा। इससे क्षेत्र के लोग इस बार सही कीमत पर आम का स्वाद ले सकेंगे।
बता दें इस क्षेत्र में अनेक किस्मों के आम के बागान काफी संख्या में हैं। चौसा, लंगड़ा, मलिहाबादी दशहरी, बंबइया देसी की अनेक किस्में हैं। सबसे पहले बंबई किस्म का आम पक कर बाजार में आता है। हल्के काले रंग वाला यह आम फाइबरयुक्त होने के साथ मीठा होता हे। इसके बाद लंगड़ा आम का नंबर आता है।
विज्ञापन

गूदे से भरपूर यह आम अपने स्वाद के कारण अलग ही स्थान रखता है। दशहरी आम की खुशबू तथा खट्टा मीठा स्वाद इस मौसम में बहुत अच्छा लगता है। लेकिन आम हमको सहजता से नहीं मिलता है। अनेक बीमारियां लगने आंधी तूफान से इसकी फसल से काफी क्षति हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें कई पानी भी लगाने पड़ते हैं। अब आम के बागानों में काफी लागत लगती है। यहां के आम की मुंबई से लेकर राजस्थान मध्यप्रदेश में भारी मांग रहती है। प्रतिदिन सैकड़ों की तादाद में गाड़ियां बाहर के बाजारों में बिकने जाती है। इस बार नर फसल होने के कारण आम का आवक काफी कम रहेगी।

वर्तमान में आई आंधियों ने काफी आम गिरा दिए। सबसे बाद में पकने वाला आम चौसा होता है जो कि अपनी अत्यधिक मिठास के कारण अति पसंद किया जाता हे। कुल मिला कर इस बार लोगों को आम सस्ती दर पर खाने को मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed