फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Thieves stole a safe containing jewellery worth lakhs from a shop

सीसीटीवी कैमरों पर छिड़का स्प्रे: दुकान से लाखों के जेवरात भरी तिजोरी उठा ले गए चोर, फिल्मी स्टाइल में की चोरी

Sat, 15 Nov 2025 11:46 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 15 Nov 2025 11:46 AM IST
सार

सर्दी की आहट के साथ ही जिले में चोरों के गिरोह सक्रिय हो गए हैं, लेकिन पुलिस की सक्रियता नजर नहीं आ रही। इसी वजह से चोर जलेसर रोड से आसानी से तिजोरी ले जाने में कामयाब रहे। शहर में पूर्व में भी सराफा कारोबारी, बैंक, एटीएम व अन्य वित्तीय संस्थान चोरों के निशाने पर रहे हैं।

विज्ञापन
Thieves stole a safe containing jewellery worth lakhs from a shop
दुकान का कटा शटर, सीसीटीवी कैमरे को स्प्रे कर किया काला, उखड़ी डीवीआर मशीन - फोटो : संवाद

विस्तार

हाथरस के जलेसर रोड स्थित सराफ की दुकान का शटर काटकर चोर तिजोरी ही उठाकर ले गए। तिजोरी में लगभग 20 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात थे। पुलिस फॉरेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड की मदद से चोरों का सुराग तलाशने में जुटी है। एसओजी को भी लगाया गया है। चोरी की इस वारदात से व्यापारियों में दहशत फैल गई है।

विज्ञापन


शहर की तबेला गली निवासी पवन कुमार वर्मा की जलेसर रोड स्थित गांव तिपरस पर दुकान है। शुक्रवार की सुबह करीब छह बजे आस-पड़ोसियों से उन्हें सूचना मिली दुकान का शटर कटा हुआ है। पवन अपने बेटे निखिल व गगन के साथ दुकान पर पहुंच गए। दुकान का हाल देखकर उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन


गैस कटर की मदद से चोरों ने शटर बीच से काट दिया था। दुकान में तिजोरी अपने स्थान पर नहीं थी और काउंटर का सामान व गल्ला अस्त-व्यस्त था। कोतवाली हाथरस गेट पुलिस मौके पर पहुंची तथा छानबीन की। सीओ सिटी योगेंद्रकृष्ण नारायण भी घटना स्थल पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से सुराग एकत्रित करने के प्रयास किया। कई घंटे तक डॉग स्क्वायड ने छानबीन की। खोजी कुत्ता गांव तिपरस तक पहुंचा, लेकिन उससे कोई खास सफलता हाथ नहीं लगी। इस दौरान काफी संख्या में ग्रामीण जमा रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

चोरों के गिरोह को पकड़ने के लिए पुलिस की टीम लगा दी गई हैं। साथ ही शहर व ग्रामीण इलाकों में गश्त बढ़ाने के निर्देश सभी थाना प्रभारियों को दिए गए हैं। बैंकों की भी सुरक्षा बढ़ाई गई है।-चिरंजीवनाथ सिन्हा, एसपी

20 लाख से ऊपर की चोरी

निखिल ने बताया कि तिजोरी में लगभग 80 ग्राम सोने और करीब सात से आठ किलो चांदी के जेवरात थे। काउंटर में भी कुछ छोटे-मोटे आइटम रखे हुए थे। काउंटर में एक से डेढ़ लाख रुपये की नकदी भी थी। चार इन्हें भी चोरी कर ले गए। पवन की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है।
जलेसर रोड स्थित गांव तिपरस में सराफ की दुकान का शटर काटकर चोरी के बाद लगी भीड़
सीसीटीवी कैमरों के लैंस पर छिड़का स्प्रे
फिल्मी स्टाइल में इस चोरी को अंजाम दिया गया। चोर पूरी तैयारी के साथ घटना करने आए थे। गैस कटर से लॉक काटने से कोई नतीजा नहीं निकला तो बीच से शटर काटा गया। इसके साथ ही चोर काले रंग का स्प्रे लाए थे, जिसे उन्होंने सीसीटीवी कैमरों के लैंस पर छिड़क दिया, फिर भी निश्चिंत न होने के कारण वे डीवीआर भी ले गए।

बाहर से दरवाजा बंद किया
जिस तरह घटना को अंजाम दिया, उससे साफ है कि चोरों को लगभग 30 मिनट का समय लगा होगा। जिस मार्केट में पवन की दुकान हैं, उसके ऊपर मकान बने हैं, जिसमें किरायेदार रहते हैं। ऊपर जाने वाले गेट को चोरों ने बाहर से रस्सी बांधकर बंद कर दिया था।

जलेसर रोड पर नहीं थी पीआरवी
घटना से गांव तिपरस के लोगों में रोष दिखा। लोगों का कहना था कि वैसे तो रात में गांव के मोड़ से लेकर गढ़ी जैनी तक पीआरवी मौजूद रहती है। बृहस्पतिवार की रात यहां पुलिस नजर नहीं आई। हैरानी की बात यह रही कि चोरी करने व तिजोरी ले जाने के दौरान रास्ते में कहीं उनका पुलिस से सामना नहीं हुआ।

पुलिस के लिए चुनौती बन सकता है तिजोरी चोर गिरोह

सर्दी की आहट के साथ ही जिले में चोरों के गिरोह सक्रिय हो गए हैं, लेकिन पुलिस की सक्रियता नजर नहीं आ रही। इसी वजह से चोर जलेसर रोड से आसानी से तिजोरी ले जाने में कामयाब रहे। शहर में पूर्व में भी सराफा कारोबारी, बैंक, एटीएम व अन्य वित्तीय संस्थान चोरों के निशाने पर रहे हैं। तीन जनवरी 2018 की रात सासनी में मंगलायतन पर लगा एटीएम ही चोर उखाड़कर ले गए थे, जिसमें 9.5 लाख रुपये थे। पांच जुलाई 2018 की रात को चोरों ने बागला मार्ग स्थित इलाहाबाद बैंक को निशाना बनाया था। यहां चोर जंगला काटकर अंदर घुस गए थे, लेकिन तिजोरी नहीं खोल पाए थे।

19 सितंबर 2019 की रात सासनी में केनरा बैंक की दीवार काटकर चोर घुस गए थे। 26 सितंबर 2019 की रात को चोर सादाबाद के कस्बा बिसावर स्थित स्टेट बैंक की शाखा में दीवार काटकर घुस गए थे। स्ट्रांग रूम में अलमारी भी काटने का प्रयास किया था, लेकिन सफलता नहीं मिली थी। इसके बाद 27 नवंबर 2019 की रात को बिसावर में सहकारी बैंक के ताले टूटे थे।

ज्वेलर्स की दुकान में पहले भी हुई चोरी
29 दिसंबर 2023 की रात को जलेसर रोड पर ही सीवेज फार्म के सामने ज्वेलर्स की दुकान का शटकर काटकर चोर लाखों रुपये के जेवरात चोरी कर ले गए थे। इससे पहले 10 नवंबर 2022 की रात को बिसावर में सराफा बाजार स्थित दो दुकानों से चोरी हुई थी, जहां से लाखों रुपये के आभूषण बदमाश चोरी कर ले गए थे। इस घटना के विरोध में व्यापारी सड़क पर उतरे थे। सिकंदराराऊ के गांव बसई बावस में चार जुलाई 2022 की रात सराफ की दुकान में कूमल लगाकर चोरी हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed