{"_id":"6817c1a312718e7a60072bdd","slug":"thieves-broke-the-locks-of-five-shops-near-the-bus-stand-hathras-news-c-56-1-sali1016-131056-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: बस स्टैंड के पास चोरों ने पांच दुकानों के चटकाए ताले, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस, कर रही पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: बस स्टैंड के पास चोरों ने पांच दुकानों के चटकाए ताले, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस, कर रही पूछताछ
Mon, 05 May 2025 01:06 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 05 May 2025 01:06 AM IST
सार
चोरी की घटना से नाराज अन्य दुकानदारों का कहना है कि उनकी दुकानें बस स्टैंड के करीब है। चोरी की यह घटना चोरों के हौंसले बुलंद करती है, जबकि पुलिस क्षेत्र में पैट्रोलिंग व गश्त करने का दावा करती है।
विज्ञापन
दुकानों के ताले तोडे़ जाने के बाद टूटा ताला दिखाता दुकानदार
- फोटो : संवाद
विस्तार
कोतवाली सदर क्षेत्र के नवीपुर चौराहे के निकट चोरों ने 3 मई की रात पांच दुकानों के ताले चटका दिए। एक कन्फेक्शनरी की दुकान से नकदी व समान पार कर दिया।
विज्ञापन
कोतवाली सदर इलाके के रविकुंत भट्ठा वाली गली निवासी पंकज शर्मा की नवीपुर रोड पर बस स्टैंड के पास कन्फेक्शनरी की दुकान है। 4 मई की सुबह पंकज दुकान पर पहुंचे तो दुकान का ताला टूटा हुआ था। दुकान के अंदर देखा तो गल्ले से करीब दो हजार रुपये व दुकान से चॉकलेट, दैनिक प्रयोग की अन्य वस्तुएं गायब थीं। उन्होंने देखा तो दुकान के पास में बनीं अन्य दुकानों के ताले चटके हुए थे।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर उन दुकानों के संचालक भी मौके पर पहुंच गए। हालांकि इन दुकानों से चोर सामान चोरी नहीं कर सके। एक साथ पांच दुकानों के ताले चटकने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। आसपास के लोगों व दुकानदारों से पूछाताछ करने लगी। कन्फेक्शनरी संचालक पंकज ने पुलिस को चोरी की तहरीर दी है। चोरी की घटना से नाराज अन्य दुकानदारों का कहना है कि उनकी दुकानें बस स्टैंड के करीब है। चोरी की यह घटना चोरों के हौंसले बुलंद करती है, जबकि पुलिस क्षेत्र में पैट्रोलिंग व गश्त करने का दावा करती है।
विज्ञापन
दुकानदार की शिकायत पर चोरी की जांच की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। जल्द ही पुलिस चोरों तक पहुंचेगी। - योगेंद्र नारायण कृष्ण, सीओ, सदर।