फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   thief caught stealing from Flipkart store

फ्लिपकार्ट स्टोर से चोरी करने वाला दबोचा: ऑर्डर कैंसिल कर डमी रख कंपनी को लौटा देते, 27 मोबाइल बरामद

Tue, 19 Nov 2024 09:55 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 19 Nov 2024 09:55 PM IST
सार

चोर डिलीवरी के लिए सामान ले जाते समय रास्ते में मोबाइल चोरी कर लेते और ग्राहक द्वारा आर्डर कैंसिल कर देते। मोबाइल की जगह डमी मोबाइल रखकर उसे कंपनी को वापस कर देते। डमी मोबाइल और अन्य सामान यह दिल्ली से खरीदकर लाते थे।

विज्ञापन
thief caught stealing from Flipkart store
पकड़ा गया आरोपी - फोटो : पुलिस

विस्तार

फ्लिपकार्ट के स्टोर से मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने चोरी हुए 27 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। चोरी किए गए मोबाइल को ये सस्ते दामों पर बेच देते थे। यह गिरोह अलीगढ़ के इगलास व खैर, मथुरा के वृंदावन, आगरा और हाथरस के सिकंदराराऊ से मोबाइल चोरी कर चुका है।

विज्ञापन


आदित्य निवासी सलावत नगर महामाई थाना सिकंदराराऊ फ्लिपकार्ट के ई-कार्ट स्टोर में डिलीवरी बॉय है। गत 31 अगस्त को उसने अपना शिपमेंट लेकर बैग गेट पर रख दिया था। वापस आकर देखा तो वह चोरी हो चुका था। 11 सितंबर को उसने थाना कोतवाली नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में पीकेश पौनिया उर्फ पीको निवासी गिलौन्दपुर थाना मुरसान को उस समय गिरफ्तार किया, जब वह चोरी किए गए मोबाइल बेचने जा रहा था। उसके पास से विभिन्न ई-कार्ट स्टोर से चोरी किए गए 27 मोबाइल बरामद किए हैं। उसने अपने साथियों के नाम गिलोदपुर निवासी सूरज उर्फ पंच, सत्या उर्फ सत्यवीर, अनिल कुमार, आकाश और गुठलीपुर थाना मुरसान निवासी गोपाल उर्फ भोलू बताए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसपी अशोक कुमार ने बताया कि पीकेश और सत्यवीर उर्फ सत्ता ने खैर अलीगढ़ से भी इसी तरह से बैग चोरी किया था। इसमें दोनों जेल भी गए थे। जमानत बाहर आने के बाद फिर से वारदात करने लगे। गिरोह के अन्य दो सदस्य सूरज व गोपाल उर्फ भोलू को 17 अक्टूबर को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। पुलिस शेष तीन आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

ई कार्ट ऑफिस में नौकरी लेकर , डिलीवरी बैग को करते थे चोरी

पुलिस पूछताछ में पीकेश ने बताया कि वह और उसके साथी एक दूसरे के कागज लगाकर किसी दूसरे ई-कार्ट स्टोर में नौकरी प्राप्त करते हैं। वहां से डिलीवरी बैग चोरी कर लेते हैं। बैग में जो भी माल होता, उसे आपस में बांट लेते हैं। सूरज ने हाथरस स्थित ई-कार्ट कम्पनी से बैग चोरी किया था, उस बैग में मिले सामान और मोबाइलों को आपस में बांट लिया था। पीकेश ने बताया कि उसके हिस्से में भी 27 मोबाइल आए थे।

ग्राहकों के ऑर्डर कैंसिल कर, डमी रखकर कंपनी को वापस कर देते थे
डिलीवरी बॉय की नौकरी करने के दौरान भी गिरोह के सदस्य मोबाइल चोरी करते थे। वह डिलीवरी के लिए सामान ले जाते समय रास्ते में मोबाइल चोरी कर लेते और ग्राहक द्वारा आर्डर कैंसिल कर देते। मोबाइल की जगह डमी मोबाइल रखकर उसे कंपनी को वापस कर देते। डमी मोबाइल और अन्य सामान यह दिल्ली से खरीदकर लाते थे। चोरी हुए मोबाइल के डिब्बे पर कवर और पाॉलिथीन पैकिंग मशीन से चढ़ा लेते थे। अब इन्होंने तरीका बदल दिया था और मौका देख डिलीवरी बॉय का बैग ही चोरी कर लेते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed