{"_id":"5eee63148ebc3e42f57da3af","slug":"thief-arrest-sikandhra-rahu-news-ali2366571153","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के दौरान तमंचे सहित पकड़ा चोर, भीड़ ने धुना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी के दौरान तमंचे सहित पकड़ा चोर, भीड़ ने धुना
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
नगर के मोहल्ला चांदगढ़ी में शुक्रवार की रात चोरी की नीयत से घुसा एक चोर जगार होने पर पकड़ा गया। मोहल्ले के लोगों ने उसकी बुरी तरह से पिटाई कर दी। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। स्थिति गंभीर होने पर उसे सीएचसी से रेफर कर दिया गया है। चोर के पास से तमंचा कारतूस भी बरामद हुआ है। एक नामजद तथा एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।
जानकारी के अनुसार संतोष पुण्ढीर पुत्र सुशील पुण्ढीर के घर में दो चोर रात में चोरी करने घुसे। छत का पंखा खोलते समय हुई खटर पटर के चलते घर वालों की आंख खुल गई। जगार होते ही एक चोर तो भाग गया लेकिन दूसरा चोर जुनैद पकड़ा गया। इसके कब्जे से एक तमंचा देसी व एक कारतूस बरामद हुआ। रात में ही मोहल्ले वालों ने इसकी जम कर धुनाई कर दी तथा पुलिस के हवाले कर दिया। पिटाई के कारण इसे गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस इलाज के लिए सीएचसी ले गई जहां से इसे रेफर दिया गया है।