{"_id":"65ff4bdf7fb7c842f20f9572","slug":"there-will-be-webcasting-of-674-polling-places-hathras-news-c-56-1-sali1016-112786-2024-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: 674 मतदेय स्थलों की होगी वेबकास्टिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: 674 मतदेय स्थलों की होगी वेबकास्टिंग
Sun, 24 Mar 2024 03:08 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sun, 24 Mar 2024 03:08 AM IST
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव में जिले में 674 मतदेय स्थलों की वेबकास्टिंग के लिए जिला प्रशासन ने तैयारी कर ली है। इन मतदेय स्थलों की मतदान दिवस पर सीधे निगरानी चुनाव आयोग से की जाएगी। प्रशासन ने चुनाव आयोग को इन मतदेय स्थलों का ब्योरा भी भेज दिया है।
चुनाव आयोग के निर्देश पर लोकसभा चुनाव के लिए मतदेय स्थलों पर व्यवस्थाएं दुरुस्त कराई जा रही हैं। संवेदनशील व अति संवेदनशील मतदेय स्थलों का खाका खींचा जा रहा है। इन स्थलों के बारे में सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेटों के माध्यम से रिपोर्ट ली जा रही है। इसके आधार पर संवेदनशील व अतिसंवेदनशील मतदेय स्थलों की सूची तैयार की जाएगी। इसके बाद इन मतदेय स्थलों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल के साथ अतिरिक्त स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए जाएंगे।
दूसरी ओर चुनाव आयोग ने जिले में 674 मतदेय स्थलों की वेबकास्टिंग कराए जाने के लिए जिला प्रशासन से ब्योरा मांगा था। प्रशासन की ओर से इन मतदेय स्थलों की लोकेशन, कैमरों की आवश्यकता आदि का ब्योरा भेज दिया गया है। फिलहाल जिले में छह अतिसंवेदनशील मतदेय स्थल चिन्हित कर लिए गए हैं।