{"_id":"67fd714ac23a7a14c80cc3fa","slug":"there-will-be-a-title-clash-between-ace-warriors-and-ghatak-warriors-hathras-news-c-56-1-sali1016-130028-2025-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: एस वॉरियर्स और घातक वॉरियर्स के बीच होगी खिताबी भिड़ंत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: एस वॉरियर्स और घातक वॉरियर्स के बीच होगी खिताबी भिड़ंत
विज्ञापन
डीआरबी इंटर कॉलेज में क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान सम्मानित किए गए विजेता खिलाड़ी। स्रोत : स्वय
- फोटो : Samvad
आगरा रोड स्थित डीआरबी इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर चल रहे आरआरसीएल सीजन-2 नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को सेमीफाइनल के मुकाबले खेले गए। एस वॉरियर्स और घातक वॉरियर्स ने जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई।
पहला सेमीफाइनल मैच दबंग खाती खाना व एस वॉरियर्स के मध्य खेला गया। एस वॉरियर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 158 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दबंग खाती खाना की पूरी टीम 127 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। मुकाबले को एस वॉरियर्स ने 31 रनों से जीत लिया। एस वॉरियर्स की तरफ से सौरभ चौधरी ने 4 व नितिन यादव ने 2 विकेट लिए। सौरव चौधरी को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला घातक वॉरियर्स व एसपी अकादमी के मध्य खेला गया। एसपी अकादमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 151 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी घातक वॉरियर्स ने 15.1 ओवर में दो विकेट खोकर आसानी से मैच जीत लिया। साहिल खान को शानदार बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
अंपायरिंग प्रवीन उपाध्याय, नितिन मिश्रा, विशाल ठाकुर व विशाल उपाध्याय ने की। इस मौके पर राजेश शर्मा, संजय ग्रोवर, जितेंद्र शर्मा, रवि ठाकुर, राहुल ठाकुर, सौरभ शर्मा, मुकुल दीक्षित, डॉ. मनोज शर्मा, राहुल कुमार आदि मौजूद रहे।