फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   There will be a competition for the block chief among the women in Sadabad

सादाबाद में महिलाओं के बीच होगा ब्लॉक प्रमुख के लिए मुकाबला

Mon, 10 May 2021 11:25 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 10 May 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
There will be a competition for the block chief among the women in Sadabad
अशोक वार्ष्णेय, सादाबाद।
विज्ञापन

पिछले दिनों पंचायत चुनावों की मतगणना होने के बाद अब जिला पंचायत अध्यक्ष और क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भी सियासी जमीन तैयार हो रही है। अब महज चुनाव आयोग की तरफ से अधिसूचना जारी होने का इंतजार है। ऐसे में जिला और क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष पद के संभावित दावेदारों ने अभी से सदस्यों की घेराबंदी और उनसे संपर्क करना शुरू कर दिया है। उन्हें कई तरह के प्रलोभन दिए जा रहे हैं।
सादाबाद क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष पद के लिए होने वाले चुनाव के लिए अभी तक जिन दावेदारों के नाम सामने आए हैं, वह महिला ही हैं। ऐसे में इस बार सादाबाद में महिलाओं के बीच ही ब्लॉक प्रमुख पद के लिए मुकाबला होने की संभावना जताई जा रही है। सादाबाद क्षेत्र पंचायत में कुल सदस्यों की संख्या 104 है। सादाबाद से क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने वाले करीब छह संभावित दावेदारों में शामिल चार प्रमुख दावेदारों की क्षेत्र में सक्रियता बढ़ चुकी है।
विज्ञापन

प्रमुख दावेदारों में बिसावर पंचायत से पूर्व ब्लॉक प्रमुख मधुवाला चौधरी एवं रालोद नेता बहादुर सिंह की पुत्रवधू निर्विरोध क्षेत्र पंचायत सदस्य डॉ. रीना चौधरी, बिसावर पंचायत से क्षेत्र पंचायत सदस्य ममता चौधरी पत्नी विनोद उर्फ गुड्डू चौधरी, रालोद जिलाध्यक्ष केशवदेव चौधरी की पत्नी व निर्विरोध क्षेत्र पंचायत सदस्य मछला देवी तथा क्षेत्र के पूर्व विधायक स्व. विशंभर सिंह की पौत्री व निर्विरोध क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रियंका चौधरी पुत्री सुभाष चौधरी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनके अलावा वनगढ़ एवं नगला चौधरी के दो क्षेत्र पंचायत सदस्यों के भी ब्लॉक प्रमुख पद पर चुनाव लड़ने की चर्चाएं जोरों पर हैं। संभावित दावेदार डॉ. रीना चौधरी की ओर से उनके ससुर चौधरी बहादुर सिंह मतगणना के बाद से ही गांव-गांव जाकर क्षेत्र पंचायत सदस्यों से भेंट कर रहे हैं।
वहीं ममता चौधरी की ओर से विनोद कुमार उर्फ गुड्डू तथा मछला देवी की ओर से उनके पति रालोद जिलाध्यक्ष केशवदेव चौधरी व प्रियंका चौधरी के पिता सुभाष चौधरी एवं उनके भाई अमित चौधरी भी गांव-गांव जाकर क्षेत्र पंचायत सदस्यों एवं उनके परिजनों के अलावा उन गांवों के प्रधानों से मुलाकात कर उन्हें अपने पक्ष में लामबंद करने की कोशिश कर रहे हैं।

इधर, चर्चाएं तो यह भी हैं कि क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष पद के कई दावेदारों की ओेर से उनके परिजन क्षेत्र पंचायत सदस्यों को मिठाई और गिफ्ट भेंट कर रहे हैं। उन्हें प्रलोभन भी दिए जाने लगे हैं। हालांकि अभी क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव की घोषणा नहीं हुई है, फिर भी दावेदारों के परिजन अपनी अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए जुट गए हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed