{"_id":"68d45d61e8caf8bdfe09dfcd","slug":"there-is-no-stoppage-of-emu-including-muri-mahananda-for-four-years-hathras-news-c-62-1-sali1024-103764-2025-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: चार साल से मूरी, महानंदा सहित ईएमयू का नहीं है ठहराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: चार साल से मूरी, महानंदा सहित ईएमयू का नहीं है ठहराव
विज्ञापन
जलेसर रोड रेलवे स्टेशन पर कोरोना काल के बाद एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव खत्म कर दिया गया है। गाजियाबाद से चलने वाली ईएमयू ट्रेन भी यहां नहीं रुक रहीं हैं। इस स्टेशन से जलेसर रोड शहर से लेकर सादाबाद के गांव बिसावर तक के लगभग 175 गांवों के लोग यात्रा करते हैं। स्टेशन पर आरक्षण कराने की सुविधा भी नहीं है। कोरोना से पहले इस स्टेशन पर मूरी एवं महानंदा एक्सप्रेस का ठहराव था। आगरा बांदीकुई बरेली पैसेंजर का आवागमन भी शुरू नहीं हुआ है।
जलेसर रोड रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव नहीं होने से अलीगढ़ अथवा टूंडला जाना पड़ता है, जिससे काफी परेशानी होती है। इन ट्रेनों को ठहराव दिया जाए।
-रवि पचौरी मढ़ाका
इस स्टेशन पर गाड़ियों में आरक्षण करवाने के लिए कोई सुविधा नहीं है। इसके साथ ही एक्सप्रेस ट्रेन भी नहीं रुकती है। मूरी और महानंदा एक्सप्रेस को यहां ठहराव दिया जाए।
विज्ञापन
-रमाकांत ओझा सहपऊ
एक्सप्रेस ट्रेन नहीं रुकने से व्यापारियों को काफी दिक्कतें हो रही है। उनको सामान लाने के लिए निजी वाहन करना पड़ता है, जिससे समय के साथ आर्थिक बोझ बढ़ता है।
-राम कुमार गुप्ता उर्फ छकौड़ी सेठ
जलेसर रोड स्टेशन पर गाजियाबाद से चलने वाली ईएमयू भी नहीं रुकती। यात्री ट्रेनें अधिक समय लेती है, जिससे समय बर्बाद होता है। यह बहुत बड़ी समस्या बन चुकी है।
-विवेक पचौरी नगला पचौरी।
एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव का निर्णय उच्च अधिकारी ही ले सकते हैं। मुसाफिरों की मांग से संबंधित ज्ञापन उनको भेज दिए गए हैं।
-ऋषिकेश मीणा स्टेशन अधीक्षक जलसेर रोड।
ठहराव के लिए दिए गए कई ज्ञापन
जलेसर रोड रेलवे स्टेशन पर कोरोना काल में बंद हुई एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव के लिए भाकियू टिकैत ग्रुप एवं भानू ग्रुप के साथ समाज सेवियों ने स्टेशन पर कई बार धरना देकर ज्ञापन दिए है। अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है। इसके साथ ही वर्तमान प्रधान प्रतिनिधि बृजमोहन बघेल एवं पूर्व प्रधान हरिओम चौधरी ने केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल एवं सांसदों को पत्र देकर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव के लिए लिखा है।