फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Theft worth lakhs from sabhasad house in Hathras

Hathras: परिवार शादी में व्यस्त, बदमाश घर खंगालने में मस्त, सभासद के घर से लाखों की चोरी

Sat, 20 Apr 2024 11:15 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 20 Apr 2024 11:15 PM IST
सार

परिवार के सभी सदस्य शादी समारोह में व्यस्त थे। इस बीच रात में पीछे से बदमाश झीने के रास्ते से घर के अंदर दाखिल हो गए और पूरे घर को आराम से खंगाला। बदमाश घर में रखे 2.50 लाख रुपये नकद और लाखों रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गए।

विज्ञापन
Theft worth lakhs from sabhasad house in Hathras
सभासद के घर में चोरी के बाद खुली पड़ी अलमारी - फोटो : संवाद

विस्तार

हाथरस नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर 11 के सभासद के अलीगढ़ रोड पोपिया कोठी के निकट स्थित घर को 19 अप्रैल की रात को बदमाशों ने खंगाल डाला। बदमाश यहां से लाखों की नकदी और गहने चोरी कर ले गए। घटना के वक्त सभासद सहित अन्य परिजन शादी समारोह में व्यस्त थे। घटना के संबंध में कोतवाली हाथरस गेट में तहरीर दी गई है।

विज्ञापन

सभासद के घर में चोरी के बाद मौजूद लोग
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के अलीगढ़ रोड पोपिया कोठी के निकट नगर पालिका के वार्ड 11 के सभासद धर्मेंद्र कुमार पिप्पल पुत्र श्री निवास पिप्पल का घर है। 19 अप्रैल को पिप्पल के भाई लक्ष्मण की शादी थी। शादी समारोह अलीगढ़ रोड स्थित एक फार्म हाउस में चल रहा था। परिवार के सभी सदस्य शादी समारोह में व्यस्त थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच रात में पीछे से बदमाश झीने के रास्ते से घर के अंदर दाखिल हो गए और पूरे घर को आराम से खंगाला। सभासद के मुताबिक बदमाश घर में रखे 2.50 लाख रुपये नकद और लाखों रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गए। घटना के बारे में सुबह उस समय पता चला, जब दुल्हन को विदा कर सभी लोग घर पर पहुंचे।
 
घर पर अस्त-व्यस्त सामान देखकर परिजनों के होश उड़ गए। तुरंत ही कोतवाली हाथरस गेट पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जानकारी ली। सीओ सिटी राम प्रवेश राय का कहना है कि तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed