फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Theft in contractor house in Hathras, cash and jewelry stolen

Hathras: नई कार का पूजन कराने परिवार गया गांव, शहर में ठेकेदार के घर चोरी, नकदी-गहने चुराए

Tue, 07 Jan 2025 01:37 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 07 Jan 2025 01:37 PM IST
सार

देर रात चोरों ने मकान के मुख्य द्वार पर लगे ताले को तोड़कर अंदर प्रवेश किया। चोरों ने बड़े आराम से घर में रखे अलमारी, बेड आदि को खंगाला। चोर नकदी और गहने लेकर फरार हो गए। चोर सूटकेश, गुल्लक, गहनों के खाली कवर आदि सामान पास के ही एक निर्माणाधीन मकान में फैंक गए।

विज्ञापन
Theft in contractor house in Hathras, cash and jewelry stolen
चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान - फोटो : संवाद

विस्तार

नई कार का पूजन कराने के लिए परिवार गांव गया। चोरों ने मौका देखकर सादाबाद के मोहल्ला प्रकाश नगर में सिंचाई विभाग में ठेकेदार के घर चोरी को अंजाम दे दिया। चोर नकदी और गहने चुरा ले गए। चोरी को कुछ सामान पास में एक निर्माणाधीन मकान में पड़ा मिला। चोर आस-पड़ोस के घरों के बाहर से गेट को बंद कर गए। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने पहुंच कर जांच की।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रकाश नगर में सिंचाई विभाग हाथरस के ठेकेदार अमर पाल सिंह पुत्र मुन्नीलाल का मकान है। मूल रूप से वह सहपऊ क्षेत्र के गांव नगला मेवा के रहने वाले हैं। 5 जनवरी को अमर पाल सिंह परिवार सहित घर का ताला लगाकर नई कार खरीदने के लिए आगरा गए हुए थे। शाम को वह घर न लौटकर नई कार खरीदकर पूजन कराने के लिए अपने गांव नगला मेवा चले गए।
विज्ञापन


देर रात चोरों ने मकान के मुख्य द्वार पर लगे ताले को तोड़कर अंदर प्रवेश किया। चोरों ने बड़े आराम से घर में रखे अलमारी, बेड आदि को खंगाला। चोर नकदी और गहने लेकर फरार हो गए। चोर सूटकेश, गुल्लक, गहनों के खाली कवर आदि सामान पास के ही एक निर्माणाधीन मकान में फैंक गए। सुबह मकान में चोरी की जानकारी मौहल्लेवासियों ने अमरपाल को दी। पूरा परिवार हाथरस पहुंचा। परिजनों ने मकान के अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी खुली हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

चोरी का सामान
अमर पाल सिंह ने बताया कि चोर करीब दो लाख रूपये की नकदी और लाखों रूपये के गहने- जेवरात चोरी कर ले गए। मामले में सादाबाद कोतवाली में तहरीर दी गई है। मामले में सीओ हिमांशु माथुर ने बताया कि घटना की जांच के लिए टीम गठित कर दी गईं हैं। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed