फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Theft attempt in Govind Bhagwan temple Hathras

Hathras: शहर के मध्य स्थित गोविंद भगवान मंदिर में चोरी की कोशिश, चोर सीसीटीवी में कैद, भक्तों में आक्रोश

Fri, 30 May 2025 01:14 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Fri, 30 May 2025 01:14 AM IST
सार

दो शातिर चोरों ने मंदिर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर प्रवेश किया। चोरों ने अंदर जाकर गर्भगृह का ताला तोड़ने की कोशिश की। जिस समय चोर मंदिर में घुसे थे, उस समय बिजली नहीं आ रही थी। अचानक बिजली आने पर चोर भाग खड़े हुए।
 

विज्ञापन
Theft attempt in Govind Bhagwan temple Hathras
चोरी की कोशिश करता हुआ युवक सीसीटीवी कैमरे में कैद - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

हाथरस शहर के बीचोबीच बने प्रसिद्ध मंदिर श्रीगोविंद भगवान में चोरों ने 28 मई की रात चोरी का प्रयास किया। इस घटना से श्रद्धालुओं में आक्रोश व्याप्त है। मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने मुकदमा दर्ज करने की मांग है।

विज्ञापन


शहर के मध्य घंटाघर के निकट स्थित मंदिर श्रीगोविंद भगवान में 28 मई की रात दो शातिर चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर प्रवेश कर लिया। दोनों चोरों ने अंदर जाकर गर्भगृह का ताला तोड़ने की कोशिश की। जिस समय चोर मंदिर में घुसे थे, उस समय बिजली नहीं आ रही थी। अचानक बिजली आने पर चोर दहशत में आ गए और भाग खड़े हुए।
विज्ञापन


पुजारी सुबह चार बजे जब मंदिर पर आए, तब उन्हें इस वारदात का पता चला। चोरों की यह हरकत मंदिर में लगे कैमरे में कैद हो गई है। इस घटना की तहरीर मंदिर अध्यक्ष मुकुल आनंद वार्ष्णेय कातिब ने कोतवाली सदर में दी है। उनके साथ मंदिर प्रबंध समिति के महामंत्री रंजीत वार्ष्णेय एडवोकेट, प्रबंधक शैलेंद्र सराफ, कोषाध्यक्ष योगेंद्र वार्ष्णेय कुल्ली, उपाध्यक्ष हेमंत एडवोकेट, तनु आनंद कातिब, लब्बू वार्ष्णेय, धर्मेंद्र वार्ष्णेय आदि पदाधिकारी थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed