{"_id":"6a6d0de4879620ec66068ffb","slug":"the-young-woman-used-to-lure-and-entrap-people-via-an-app-and-a-telegram-group-hathras-news-c-56-1-hts1004-152149-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: एप व टेलीग्राम ग्रुप पर लालच देकर फंसाती थी युवती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: एप व टेलीग्राम ग्रुप पर लालच देकर फंसाती थी युवती
Sat, 01 Aug 2026 02:34 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sat, 01 Aug 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र।
- फोटो : Archive
मध्य प्रदेश की साइबर सेल टीम ने बृहस्पतिवार को महौ खास से एक युवती को साइबर ठगी से जुड़े मामले में हिरासत में लिया था। टीम ने उसके आलीशान मकान की जांच भी की थी। आरोप है कि युवती फ्रॉड एप और टेलीग्राम ग्रुप के जरिये रुपयों का लालच देकर लोगों को फंसाती थी।
एमपी साइबर सेल में दर्ज मुकदमा संख्या 83/2026 के तहत डीएसपी लीना मारोठ के नेतृत्व में भोपाल और उज्जैन की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की थी। जांच में सामने आया कि युवती अपनी कई इंस्टाग्राम आईडी से रुपयों का लालच देने के लिए आकर्षक संदेश प्रसारित करती थी और लोगों को टेलीग्राम ग्रुप व संदिग्ध एप डाउनलोड करने के लिए प्रेरित करती थी।
पूछताछ में युवती ने खुद को कमीशन पर काम करने वाली प्रमोटर बताया और साइबर ठगी की जानकारी से अनभिज्ञ होने की बात कही। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने नेटवर्क से जुड़े एक युवक को गाजियाबाद से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
हालांकि पूछताछ के बाद युवती को संदिग्ध परिस्थितियों में छोड़ दिया गया। इस संबंध में आधिकारिक जानकारी के लिए डीएसपी लीना मारोठ से संपर्क किया गया, लेकिन उनका पक्ष प्राप्त नहीं हो सका। सीओ सिकंदराराऊ अमित पाठक का कहना है कि मध्यप्रदेश पुलिस साइबर फ्रॉड के मामले में हाथरस जंक्शन आयी थी। उनकी पूरी मदद की गई। युवती को हिरासत में भी लिया गया था। इसके आगे की जानकारी नहीं है।