फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   The young man committed suicide, his in-laws created a ruckus

Hathras News: युवक ने की खुदकुशी, ससुराल वालों ने किया हंगामा

Sat, 19 Jul 2025 01:08 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sat, 19 Jul 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
The young man committed suicide, his in-laws created a ruckus
कस्बा के मोहल्ला अहीरान में बृहस्पतिवार की देर रात्रि को आकाश यादव (20) ने घर के अंदर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक के ससुराल वालों पर परिजनों से अभद्रता करने का भी आरोप है।
विज्ञापन

आकाश पुत्र जयवीर सिंह यादव सौर ऊर्जा वाली पैनल पर प्लेट लगाने का काम करता था। उसकी अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद उसने घर पर एक लोहे की वस्तु से फंदा लगा लिया। परिजनों ने जब उसे फंदे से लटका देखा तो उनके होश उड़ गए। आनन-फानन उसको फंदे से उतारकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां चिकित्सक ने आकाश को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद आकाश का शव कस्बे में आया तो एटा जिले के जलेसर थाना क्षेत्र के गांव नगला महासिंह से उसके ससुराल वाले आ गए और आरोप है कि उन्होंने आकाश के परिजनों के साथ मारपीट कर दी।आकाश के ससुराल वाले अपनी बेटी के बच्चों के नाम जमीन करने के साथ उसकी शादी आकाश के छोटे भाई गौरव के साथ करने की जिद करने लगे। इसे लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई कि ससुराल वाले आकाश के शव को भी खींचकर ले जाने लगे। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार किया गया। कोतवाली प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया कि एक युवक ने पत्नी से विवाद के बाद फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। ससुराल वाले शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाते समय खींचतान कर रहे थे। दोनों पक्षों को समझाकर शव का अंतिम संस्कार करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed