{"_id":"6500b43d91d4bc939d013034","slug":"the-young-man-committed-suicide-by-hanging-himself-shaphu-news-c-62-1-sali1024-403-2023-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: युवक ने फंदा लगाकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: युवक ने फंदा लगाकर जान दी
Wed, 13 Sep 2023 12:25 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Wed, 13 Sep 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
अंगद का फाइल फोटो।
- फोटो : Samvad
क्षेत्र के गांव नगला पचौरी में एक युवक ने शाम को करीब चार बजे नीम के पेड़ पर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मौके पर भीड़ जमा हो गई।
गांव पचौरी निवासी ज्ञान सिंह के तीन पुत्र एवं दो पुत्रियां हैं। बड़ा पुत्र बाहर रहकर नौकरी करता है। उसका मझला पुत्र अंगद (20) पहले से ही बाहर नौकरी करता था। वह कुछ दिन पहले ही घर आया था। उसकी बड़ी बहन के पुत्र होने पर पूरा परिवार बहन के सुसराल में पुत्र के जन्मोत्सव में शामिल होने के तैयारी कर रहा था।
पिता ने बताया कि वह उसके साथ कस्बा सहपऊ से बहन एवं उसके पुत्र के लिए सोमवार का डेढ़ बजे सामान खरीदकर लाया था। वह घर से यह कहकर गया कि वह अभी आ रहा है। शाम के चार बजे गांव के कुछ बच्चे गांव से एक किमी दूर बुर्जी से भूसा लेने गए तो उनको वहां पर अंगद नीम के पेड़ से लटका मिला। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही थी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस मामले में कुछ बताया जा सकता है। संवाद