फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   The whole country will be filled with joy at the inauguration of Ram temple.

Hathras News: राम मंदिर के उद्घाटन के वक्त राममय हो जाएगा पूरा देश

Mon, 18 Sep 2023 01:34 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Mon, 18 Sep 2023 01:34 AM IST
विज्ञापन
The whole country will be filled with joy at the inauguration of Ram temple.
प्रदेश के आबकारी और मद्य निषेध राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नितिन अग्रवाल का कहना है कि राम मंदिर के उद्घाटन की तिथि जनवरी में निश्चित की गई है, यह जानकारी मिल गई है। 500 साल के संघर्ष को जीतकर हम राम मंदिर के उद्घाटन तक पहुंचे हैं। श्रीराम मंदिर के उद्घाटन के दौरान पूरा देश राममय में हो जाएगा। भगवान राम में आस्था रखने वालों के लिए उद्घाटन का पल अविस्मरणीय होगा। देश ही नहीं, बल्कि विदेश में रहने वाले करोड़ों हिंदुओं की भगवान श्रीराम में आस्था है।
विज्ञापन




पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम हम सबके के लिए बहुत गर्व का विषय है। इतनी लंबी लड़ाई लड़ने के बाद ऐसा दिन आया है, जब वहां राम मंदिर का निर्माण हो रहा है, जहां भगवान राम ने जन्म लिया था। उन्होंने कहा कि विश्वकर्मा योजना के तहत जिले वार अलग-अलग शिविर लगेंगे। इनसे लोगों को लाभान्वित किया जाएगा। प्रशासनिक अधिकारियों को इस बारे में निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन





उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है, साथ ही साथ विश्वकर्मा जयंती भी है। सेवा पखवाड़ा भाजपा पूरे देश में चला रही है। यह दो अक्तूबर तक चलेगा। देश के कारीगरों का सम्मान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में युवा मोर्चा के तत्वावधान में रक्तदान शिविर लगाए जा रहे हैं। 23 और 24 सितंबर को एक अन्य कार्यक्रम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed