फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   The wheels of vehicles stopped due to sudden storm and rain

Hathras News: अचानक आई आंधी व बारिश से थमे वाहनों के पहिये

Fri, 16 Oct 2026 02:59 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Fri, 16 Oct 2026 02:59 AM IST
विज्ञापन
The wheels of vehicles stopped due to sudden storm and rain
मंडी में बारिश आने के बाद धान को बचने के तिरपाल से ढंका धान। संवाद - फोटो : Samvad
शहर में बृहस्पतिवार को दोपहर करीब तीन बजे अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। तेज आंधी के साथ शुरू हुए मौसम के बदलाव ने सड़कों पर वाहनों के पहिये थाम दिए। आंधी के बाद लगभग एक घंटे तक हुई बारिश ने लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दी और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन

मौसम के इस अचानक बदलाव ने कृषि उपज मंडी समिति में मौजूद किसानों की मुश्किलें बढ़ा दीं। बृहस्पतिवार को मंडी में करीब 28 हजार क्विंटल धान पहुंचा था। दूर-दराज से देर रात और सुबह से अपने धान की फसल बेचने पहुंचे किसानों के बारिश शुरू होते ही पसीने छूट गए। अचानक हुई बारिश से अपनी फसल को बचाने के लिए किसान तुरंत जद्दोजहद में जुट गए।
विज्ञापन

किसानों ने प्लास्टिक के तिरपाल से धान की बोरियों को ढंककर बचाने की पूरी कोशिश की। इसके बावजूद कई स्थानों पर धान भीग गया। मंडी के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में खेतों में चल रही धान की कटाई और अन्य कृषि कार्य भी बारिश के कारण प्रभावित हुए हैं। किसानों का कहना है कि अचानक आई इस आंधी और बारिश से कटी फसल को भारी नुकसान की आशंका पैदा हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed