फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   The village beat a Dalit youth in Pora.

गांव पोरा में दलित युवक को पीटा।

Sat, 27 Jul 2019 11:54 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
The village beat a Dalit youth in Pora.
पांच माह बाद दर्ज हुई युवक से मारपीट की रिपोर्ट
विज्ञापन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
सिकंदराराऊ। कोतवाली क्षेत्र के गांव पोरा में अनुसूचित जाति के युवक के साथ मारपीट कर घायल करने की रिपोर्ट पांच माह बाद अदालत के आदेश पर चार लोगों के खिलाफ हरिजन एक्ट तथा मारपीट की धाराओं में दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
गांव निवासी नीलम पुत्री रामबाबू ने अदालत के आदेश पर दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 22 मार्च को उसका भाई रमन शाम चार बजे जब बाजार में था। तब गांव निवासी तन्नू पुत्र विजय सिंह, गौरव पुत्र विजय सिंह, बिट्टू पुत्र नेत्रपाल, भगवान सिंह के बड़े लड़के ने उसे पकड़ लिया। जाति अपमान सूचक शब्द कहे। हॉकी-डंडों से उसे पीटा। गांव वालों ने आकर उसे बचाया। मारपीट में उसका भाई घायल हो गया।
विज्ञापन

घायल को लेकर परिवारीजन कोतवाली आए। पुलिस ने उसका चिकित्सकीय परीक्षण कराया। रिपोर्ट दर्ज करने को तहरीर दी गई, लेकिन कोतवाली के कई चक्कर काटने के बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। अंत में उसने अदालत की शरण ली। तब कहीं जाकर रिपोर्ट दर्ज हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed