फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   TAD passenger train started after two years

Hathras News: दो साल बाद शुरू हुई टीएडी पैसेंजर ट्रेन, यात्रियों में खुशी का माहौल

Sun, 19 Feb 2023 12:44 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Sun, 19 Feb 2023 12:44 AM IST
सार

अब हाथरस के लोगों को टूंडला से अलीगढ़ व अलीगढ़ से दिल्ली तक का सफर करने में आसानी मिलेगी। अलीगढ़ से टूंडला जाते समय यह ट्रेन दोपहर दो बजे पहुंची। वहीं, टूंडला से अलीगढ़ ट्रेन सुबह दस बजकर चालीस मिनट पर हाथरस जंक्शन पहुंची।

विज्ञापन
TAD passenger train started after two years
पेसेंजर ट्रेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दो साल बाद शनिवार को फिर से अलीगढ़ से हाथरस होते हुए टूंडला के बीच टीएडी पैसेंजर ट्रेन का परिचालन शुरू हो गया। शनिवार को जानकारी के अभाव में हाथरस जंक्शन स्टेशन से काफी कम यात्रियों ने ही सफर तय किया।

विज्ञापन


कोरोना काल से पहले टूंडला से अलीगढ़ के बीच एक पैसेंजर ट्रेन का संचालन हुआ करता था। इस ट्रेन में हाथरस जंक्शन से दोनों ओर के लिए बड़ी संख्या में यात्री सफर करते थे। कुछ समय पहले अलीगढ़ से दिल्ली के बीच ट्रेन का संचालन शुरू कर दिया गया। अब रेलवे प्रशासन ने टूंडला से अलीगढ़ के बीच ट्रेन की फिर से शनिवार से शुरुआत कर दी।
विज्ञापन


अब हाथरस के लोगों को टूंडला से अलीगढ़ व अलीगढ़ से दिल्ली तक का सफर करने में आसानी मिलेगी। अलीगढ़ से टूंडला जाते समय यह ट्रेन दोपहर दो बजे पहुंची। वहीं, टूंडला से अलीगढ़ ट्रेन सुबह दस बजकर चालीस मिनट पर हाथरस जंक्शन पहुंची। इस ट्रेन के संचालन से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीएडी ट्रेन के संचालन से काफी सुविधा हुई है। कोरोना साल से लेकर अब तक यह ट्रेन बंद थी। हमें पहले हाथरस जाना पड़ता था और फिर बस से अलीगढ़ जाना पड़ता था। अब ट्रेन से हम आसानी से अलीगढ़ जा सकेंगे। - सुशील कुमार दुबे
हमारी समझ में यह नहीं आया कि इस ट्रेन को आखिर अब तक क्यों संचालित नहीं किया गया था। पहले हमें टूंडला और अलीगढ़ जाने में काफी आसानी होती थी लेकिन दो साल से इसका परिचालन बंद था। अब सभी लोगों को फिर इससे फायदा होगा। - दीपक शर्मा

दोपहर में टीएडी का संचालन होने से काफी लाभ मिलेगा। अलीगढ़ और दिल्ली व टूंडला तक का सफर इस ट्रेन से आसानी से हो जाएगा। बस में किराया ज्यादा लगता था और हाथरस जाना पड़ता था। - नरोत्तम सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed