{"_id":"682644e4f0e5f11f3f0f39b5","slug":"the-temperature-crossed-43-degrees-the-sun-and-hot-winds-scorched-hathras-news-c-56-1-hts1002-131552-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: तापमान 43 डिग्री के पार, धूप-गर्म हवाओं ने झुलसाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: तापमान 43 डिग्री के पार, धूप-गर्म हवाओं ने झुलसाया
Fri, 16 May 2025 01:17 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Fri, 16 May 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
गर्मी के तेवर लगातार तल्ख होते जा रहे हैं। बृहस्पतिवार को तापमान ने दो डिग्री की छलांग लगाई। तापमान 41.9 से बढ़कर 43.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। तेज धूप और लू की मार झुलसाती महसूस हुई। पूरी दोपहरी सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा।
इधर, गर्मी से राहत पाने के लिए बच्चे अलीगढ़ रोड स्थित नहर में डुबकी लगाते नजर आए। बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 29.9 और अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले दो दिन से गर्मी रौद्र रूप दिखा रही है। तापमान में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है।
बृहस्पतिवार को सुबह से ही गर्मी अपने तेवर दिखाने लगी। दोपहर होते-होते सूरज के तेवर इतने तल्ख हो गए कि इसकी तपिश झेलना मुश्किल हो गया। सड़कें, छत और दीवारें दहकने लगीं। गर्म हवाओं के थपेड़ों की मार से लोग बिलबिला उठे। पूरी दोपहरी ज्यादातर लोग घरों में ही कैद रहे। पूरा समय कूलर और एसी के सामने बैठकर ही बितलाया सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन
बेहद जरूरी काम से जो लोग घरों से बाहर निकले, वह सिर से पांव तक शरीर को ढंके नजर आए। गर्मी से राहत पाने के लिए लोगों ने तरह-तरह के उपाय किए। शाम ढलने पर ही लोग बाजारों में निकले और दुकानों पर पसरी खामोशी टूटी। ग्राहकों को देखकर दुकानदारों के चेहरों पर भी चमक आ गई। कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसआर सिंह का कहना है कि मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार को तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है।