फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   The teams of Nagla Koda and Khoda won the matches.

Hathras News: नगला कोड़ा व खोड़ा की टीमों ने जीते मैच

Mon, 19 Jan 2026 01:56 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jan 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
The teams of Nagla Koda and Khoda won the matches.
सलेमपुर चैंपियनशिप क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को ग्राम पंचायत के खेल मैदान पर दो मुकाबले खेले गए। पहले मुकाबले में नगला कोड़ा ने सलेमपुर को 38 रन से हरा दिया, जबकि दूसरे मैच में खोड़ा ने नगला बेरू को चार विकेट से मात दी।
विज्ञापन

पहला मैच सलेमपुर और नगला कोड़ा की टीमों के बीच खेला गया। टॉस जीतकर सलेमपुर की टीम ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। नगला कोड़ा की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 16 ओवर में नौ विकेट खोकर 110 रन बनाए और सलेमपुर को 111 रन का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सलेमपुर टीम की शुरुआत खराब रही। शुरुआती ओवरों से ही लगातार विकेट गिरते रहे और पूरी टीम 11 ओवर में मात्र 72 रन पर ऑल आउट हो गई। इस तरह नगला कोड़ा की टीम ने यह मुकाबला 38 रन से अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन


दूसरा मुकाबला गांव खोड़ा और नगला बेरू की टीमों के बीच खेला गया। टॉस जीतकर खोड़ा की टीम ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। नगला बेरू के बल्लेबाज खोंड़ा के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सके और पूरी टीम 13 ओवर में 102 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


लक्ष्य का पीछा करने उतरी खोड़ा की टीम की शुरुआत भी कुछ खास नहीं रही पांच ओवर में ही चार बल्लेबाज 26 रन पर पवेलियन लौट गए। इसके बाद मध्यक्रम के बल्लेबाज राहुल चौधरी और टिंकू राजा ने संयमित एवं शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम की पारी को संभाला। राहुल चौधरी ने 30 गेंदों में 54 रन की शानदार पारी खेलते हुए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार हासिल किया। खोड़ा की टीम ने 14 ओवर में लक्ष्य हासिल कर चार विकेट से यह मुकाबला जीत लिया। मैचों में कमेंट्री की भूमिका छोटू चौधरी ने निभाई, जबकि स्कोरर की जिम्मेदारी होलू पचरा ने संभाली।


चार ग्रुप में बांटा टूर्नामेंट
टूर्नामेंट आयोजक रवि पहलवान व अन्य सहयोगियों ने बताया कि चैंपियनशिप में चार ग्रुप बनाए गए हैं, जिनमें प्रत्येक ग्रुप में तीन-तीन टीमें शामिल हैं। प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष दो टीमें क्वार्टर फाइनल में प्रवेश करेंगी। टूर्नामेंट के अंतिम लीग मुकाबले सोमवार को खेले जाएंगे, जिसमें पहला मैच सादाबाद और बढ़ार के बीच तथा दूसरा मुकाबला नगला बेरू और पीहुरा के बीच खेला जाएगा। टूर्नामेंट को लेकर खिलाड़ियों और दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed