पीसीएस बना किसान का बेटा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। मुरसान क्षेत्र के गांव नगला भाऊ निवासी किसान विजय सिंह के पुत्र कुमरी धर्मेंद्र ने पीसीएस परीक्षा में उत्तीर्ण कर गांव का भी नाम रोशन किया है। धर्मेंद्र पीसीएस परीक्षा में 32 में से 21वां स्थान प्राप्त कर हासिल कर एसडीएम पद पर काबिज हुए हैं।
कुमार धर्मेंद्र के छोटे भाई प्रवीन कुमार यूपी पुलिस में एसआई और दूसरे छोटे भाई राकेश कुमार हाल ही में जल निगम में जूनियर इंजीनियर बने हैं। सबसे छोटे भाई तेजवीर सिंह आईआईटी रुड़की से बीटेक की पढ़ाई कर रहे हैं।
धर्मेंद्र ने बताया कि उन्होंने हाईस्कूल की परीक्षा राजेंद्र लोहिया विद्या मंदिर, इंटरमीडिएट की परीक्षा सेंट फ्रांसिस और बीटेक जीएलए मथुरा से किया है। दिल्ली में पीसीएस की तैयारी की। इसके लिए उन्होंने आठ से दस घंटे की कड़ी मेहनत की थी। अब वह आईएएस की भी तैयारी करेंगे क्योंकि वह देश की सेवा करना चाहते हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता विजय सिंह और माता निर्मला देवी के साथ-साथ गुरुजनों को दिया है। उनका सपना आईएएस बनकर गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा करना और देश के विकास में हाथ बंटाने का है।