फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   The scoundrels snatched the scooter and fled, leaving it three kilometers away.

Hathras News: स्कूटी छीनकर भागे बदमाश, तीन किलोमीटर दूर छोड़कर भागे

Thu, 02 Oct 2025 02:07 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Oct 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
The scoundrels snatched the scooter and fled, leaving it three kilometers away.
अलीगढ़ दिल्ली हाईवे पर गांव भांकरी के पास बुुधवार को दोपहर बाइक सवार दो बदमाश एक सेल्समैन की पीटकर उसकी स्कूटी छीन और उसे तीन किलोमीटर दूर छोड़कर भाग गए। पुलिस ने घायल का चिकित्सीय परीक्षण कराया है।
विज्ञापन

थाना गांधी पार्क के गांधीनगर निवासी सुभाष गुप्ता ने बताया कि वह एक बिस्कुट कंपनी का सेल्समैन है, वह बुधवार की दोपहर दो बजे करीब भुखरावली से दुकानदारों से पैसे लेकर पचपेड़ा के दो और दुकानदारों से पैसे लेने जा रहे थे, जैसे ही हाईवे पर गांव भांकरी के पास पहुंचे पीछे से बाइक सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक कर उसे रुकवा कर पीटना शुरू कर दिया और स्कूटी छीनकर गभाना की ओर भाग गए। पीडि़त ने पुलिस को घटना की सूचना दी। इस बीच बदमाश घटनास्थल से करीब तीन किलोमीटर दूर हाईवे पर स्कूटी छोड़कर भाग गए। पुलिस ने स्कूटी को कब्जे में ले लिया है। इस संबंध में सीओ संजीव तोमर ने बताया कि घायल सेल्समैन का चिकित्सीय परीक्षण कराया जा रहा है। बदमाश स्कूटी को छोड़कर भाग गए। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed