फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   The school was being demolished without permission, work stopped

Hathras News: बिना अनुमति के तुड़वाया जा रहा था स्कूल, काम रोका

Sun, 14 Dec 2025 01:52 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sun, 14 Dec 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
The school was being demolished without permission, work stopped
गांव सीस्ता में शनिवार को संविलियन विद्यालय के पुराने भवन को संबंधित विभाग को बिना सूचना दिए और बिना अनुमति के तुड़वाए जाने का मामला सामने आया है। स्कूल के शिक्षकों ने इसका विरोध किया, जिसके बाद मौके पर क्षेत्रीय लेखपाल ने पहुुंचकर कार्य रुकवा दिया और पूरी मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया।
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक धर्मेंद्र सिंह ने खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) और एसडीएम से की गई शिकायत में बताया कि संविलियन विद्यालय सीस्ता का पुराना भवन जर्जर स्थिति में गांव के मध्य में स्थित है। विद्यालय वर्तमान में गांव से बाहर बने नवीन भवन में कक्षा एक से आठ तक संविलियन विद्यालय के रूप में संचालित हो रहा है।
विज्ञापन

पुराने जर्जर भवन की नीलामी नियमानुसार तीन बार कराई गई, लेकिन निर्धारित धनराशि पर किसी भी बोलीदाता द्वारा बोली नहीं लगाई गई। ऐसे में शासनादेश के मुताबिक जर्जर भवन को ग्राम पंचायत द्वारा ध्वस्त कर प्राप्त मलबे का प्रयोग विद्यालय में ही आवश्यकता अनुसार निर्माण कार्य में किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यही नहीं विद्यालय प्रबंध समिति द्वारा मलबे से विद्यालय में किचिन शेड बनवाने एवं पुराने जर्जर भवन के ध्वस्तीकरण के बाद जमीन का प्रयोग विद्यालय के खेल मैदान के लिए करने का प्रस्ताव किया गया। आरोप है कि ग्राम प्रधान ने समिति के इस प्रस्ताव का विद्यालय में आकर विरोध किया और विद्यालय के जर्जर भवन का ध्वस्तीकरण नहीं करने दिया गया।
विभागीय अधिकारियों द्वारा समझाने के बाद भी जर्जर भवन को ध्वस्त नहीं कराया गया। शनिवार को सुबह करीब साढ़े नौ बजे विद्यालय के बच्चों ने सूचना दी कि विद्यालय के पुराने जर्जर भवन को तोड़ा जा रहा है, जबकि भवन को ध्वस्त करने के संबंध में कोई भी सूचना विभाग अथवा विद्यालय को नहीं दी गई थी। आरोप है कि मौके पर लेबर ने बताया कि प्रधान प्रतिनिधि द्वारा इसे अपना पुराना घर बताकर तोड़ने के लिए कहा गया है। प्रधानाध्यापक ने बताया कि यह पूर्णतः नियम विरुद्ध है।


प्रथमदृष्टया शिकायत के आधार पर लेखपाल को भेजकर मामले की जांच कराई गई थी। फिलहाल भवन को तुड़वाए जाने के कार्य को रुकवा दिया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।
-मनीष चौधरी, एसडीएम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed